सरल ,सहज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का दिखा अपनत्व, नन्हे इवान को गोद में लेकर किया दुलार
रायगढ़, 5 सितम्बर 2025।खरसिया हेलीपैड पर आज एक भावुक पल देखने को मिला, जिसने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरलता और आत्मीयता को सबके सामने उजागर कर दिया। हेलीपैड पर मौजूद ढाई साल के मासूम इवान पर जैसे ही मुख्यमंत्री की नजर पड़ी, वे खुद को रोक नहीं पाए और बच्चे को अपनी गोद में उठा लिया। मुस्कुराते हुए उन्होंने नन्हे इवान को बड़े स्नेह से दुलारा।नर्सरी में पढ़ने वाला इवान अपने पिता अमन गर्ग के साथ हेलीकॉप्टर और मुख्यमंत्री को देखने पहुंचा था। लेकिन मुख्यमंत्री की गोद में अचानक अपने बेटे को देखकर परिवार ही नहीं, वहां मौजूद सभी लोग भावुक हो उठे। यह दृश्य मुख्यमंत्री श्री साय की संवेदनशीलता और मानवीय अपनत्व का जीवंत उदाहरण बन गया।
इवान के पिता अमन गर्ग ने कहा – “मुख्यमंत्री जी की गोद में बेटे को देखना हमारे लिए अविस्मरणीय और भावुक क्षण है। यह स्मृति जीवन भर हमारे साथ रहेगी।”
उन्होंने बताया कि इवान मुख्यमंत्री और हेलीकॉप्टर को देखने के लिए बेहद उत्साहित था और मुख्यमंत्री की गोद में पहुंचते ही उसकी खुशी दोगुनी हो गई।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के इस आत्मीय व्यवहार ने न केवल अमन गर्ग के परिवार का दिल जीत लिया, बल्कि वहां मौजूद हर व्यक्ति के मन में एक गहरी छाप छोड़ दी। यह क्षण इस बात का प्रमाण बना कि मुख्यमंत्री के हृदय में प्रदेश की प्रगति और जनकल्याण के साथ-साथ मानवीय संवेदनाओं के लिए भी गहरा अनुराग है।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply