विधायक उमेश पटेल की हुंकार रंग लाई, किसानों को मिला 171 मीट्रिक टन खाद किसानों ने जताया आभार

विधायक उमेश पटेल की हुंकार रंग लाई, किसानों को मिला 171 मीट्रिक टन खाद किसानों ने जताया आभार

खरसिया। खेती का सीजन चल रहा था, लेकिन किसानों को खाद की पर्याप्त आपूर्ति नहीं मिल रही थी। इस समस्या को लेकर खरसिया विधायक उमेश पटेल ने किसानों के हक की लड़ाई लड़ी और 4 सितंबर को हजारों किसानों व कांग्रेसजनों के साथ खरसिया तहसील कार्यालय का घेराव करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने शासन-प्रशासन को अल्टीमेटम दिया था कि यदि 5 दिनों के भीतर खाद उपलब्ध नहीं कराई गई तो और बड़ा आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जवाबदेही शासन-प्रशासन की होगी।विधायक की इस सख्त चेतावनी का असर हुआ और सुखद परिणाम सामने आए। 5 सितंबर को खरसिया में एक रेक खाद पहुंचा, जिसके बाद 6 सितंबर को विभिन्न सहकारी समितियों के माध्यम से 171 मीट्रिक टन (करीब 3800 बोरे) खाद का वितरण किसानों को प्रारंभ कर दिया गया।खाद मिलने से किसान बेहद खुश और प्रफुल्लित नज़र आ रहे हैं। किसानों का कहना है कि खाद न मिलने से वे मायूस हो चुके थे, लेकिन विधायक उमेश पटेल की हुंकार और संघर्ष ने उन्हें राहत दी।

विधायक उमेश पटेल खुद किसान पुत्र हैं और किसानों की पीड़ा को भली-भांति समझते हैं। यही कारण है कि आज किसानों को राहत मिली है और उनकी फसलों की सिंचाई और उत्पादन अब प्रभावित नहीं होगा। जिन क्षेत्रों में अभी थोड़ी कमी है, वहां भी अगले एक-दो दिनों में खाद उपलब्ध करा दी जाएगी।किसानों ने विधायक उमेश पटेल के इस संघर्ष और प्रयासों की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!