शिक्षक दिवस पर मदनपुर में सेवानिवृत्त शिक्षकों का हुआ सम्मान, विधायक उमेश पटेल ने दी शुभकामनाएं

शिक्षक दिवस पर मदनपुर में सेवानिवृत्त शिक्षकों का हुआ सम्मान, विधायक उमेश पटेल ने दी शुभकामनाएं

खरसिया, 05 सितम्बर 2025।खरसिया विकासखंड के ग्राम मदनपुर में कांग्रेस परिवार द्वारा प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी शिक्षक दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित कर उनके समाज और शिक्षा जगत में योगदान को नमन किया गया।कार्यक्रम में विधायक उमेश पटेल ने विशेष रूप से सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि शिक्षक राष्ट्र और समाज के वास्तविक निर्माता होते हैं। वे न केवल ज्ञान प्रदान करते हैं, बल्कि बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण और उनके उज्जवल भविष्य की नींव रखते हैं।

विधायक उमेश पटेल ने कहा –”शिक्षक अपने परिश्रम, धैर्य और समर्पण से बच्चों को जीवन की सही दिशा दिखाते हैं। आज जिन शिक्षकों को हम सम्मानित कर रहे हैं, उनका योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायी है।

इस अवसर पर कांग्रेस परिवार के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी कहा कि सेवानिवृत्त शिक्षक हमारे समाज के पथप्रदर्शक हैं, जिन्होंने दशकों तक शिक्षा की लौ जलाकर समाज को प्रकाशमान किया है।शिक्षकों को सम्मानित करते समय पुष्पहार, शाल और श्रीफल भेंट किए गए। भावुक क्षणों में शिक्षकों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि विद्यार्थियों की प्रगति और स्नेह ही उनके लिए सबसे बड़ा पुरस्कार है। पूरा आयोजन गुरु-शिष्य परंपरा और सम्मान की भावना से ओतप्रोत रहा।अंत में विधायक उमेश पटेल ने सभी शिक्षकों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करते हुए कहा कि समाज और प्रदेश के भविष्य को संवारने में शिक्षकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। कांग्रेस परिवार सदैव उनके योगदान का सम्मान करता रहेगा।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!