विधानसभा क्षेत्र के उसरौट और कोसमपाली गांव में विधायक उमेश पटेल का जनसंपर्क
खरसिया। खरसिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व मंत्री उमेश पटेल ने आज ग्राम उसरौट और कोसमपाली का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं और जनसंपर्क कर लोगों का हालचाल जाना।



गांववासियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों को विधायक के सामने रखा, जिन पर शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाते हुए उमेश पटेल ने कहा कि जनता की सेवा ही उनकी प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास और ग्रामीणों की सुविधा सुनिश्चित करना उनकी जिम्मेदारी है, जिसके लिए वे लगातार प्रयासरत हैं।
विधायक के इस दौरे से ग्रामीणों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply