खरसिया : राज्य निर्माण के 25 वर्ष पूर्ण होने पर महात्मा गाँधी शासकीय महाविद्यालय में कार्यक्रम आयोजित

खरसिया : राज्य निर्माण के 25 वर्ष पूर्ण होने पर महात्मा गाँधी शासकीय महाविद्यालय में कार्यक्रम आयोजित

खरसिया।छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर महात्मा गाँधी शासकीय महाविद्यालय खरसिया में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग, उपाध्यक्ष बंटी सोनी, नगर मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा तथा पार्षद साहिल शर्मा (भाजयुमो खरसिया) विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य, प्राध्यापकगण एवं छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में सहभागिता की। कार्यक्रम में प्रदेश की 25 वर्षों की उपलब्धियों, शिक्षा, स्वास्थ्य और सांस्कृतिक विकास पर विस्तृत चर्चा की गई।

नगरपालिका अध्यक्ष कमल गर्ग ने अपने संबोधन में कहा कि “छत्तीसगढ़ ने दो दशकों से अधिक समय में अभूतपूर्व प्रगति की है। आने वाले वर्षों में युवा पीढ़ी राज्य को और ऊँचाइयों तक पहुँचाएगी।”

छात्र-छात्राओं को इस अवसर पर सम्मानित भी किया गया एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से छत्तीसगढ़ की परंपरा, लोककला और सांस्कृतिक धरोहर का शानदार प्रदर्शन छात्राओं ने किया, जिसे दर्शकों ने सराहा।कार्यक्रम के समापन अवसर पर महाविद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!