मोदी जी का जन्मोत्सव चपले मंडल के साथ उत्साहपूर्ण तरीके से मनाया गया भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन में, देश के प्रख्यात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्म दिवस 17 सितंबर से शुरू होने वाले सेवा पखवाड़े का आज चपले मंडल द्वारा विधिवत शुभारंभ किया गया।कार्यक्रम में मंडल के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।




आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से शामिल थे:प्रभारी सतीश अग्रवाल मधुलता पटेल जिला अध्यक्ष प्रतिनिधि रविन्द्र गवेल जिला पंचायत सदस्य सतबाई छोटेलाल पटेल जनपद उपाध्यक्ष हितेश गवेल जिलामंत्री गायत्री केशरवानी क्षेत्रीय बीडीसी प्रतिनिधि प्रेम पटेल राजू राठिया मौजूद रहे
कार्यक्रम का आयोजन माध्यमिक शाला लोढ़ाझर के प्रांगण में किया गया, जहाँ विद्यालय परिसर और आसपास की साफ-सफाई की गई। इसके बाद, पूर्व महामंत्री खेम कुमार टोपलाल साहू के निवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के छायाचित्र पर तिलक लगाकर केक काटा गया।कार्यक्रम में युवा साथियों ने सिविल अस्पताल में आयोजित रक्तदान शिविर में सक्रिय भाग लेकर, प्रधानमंत्री के नाम पर अपने रक्तदान के माध्यम से विकसित भारत की प्रगति में योगदान दिया।इस अवसर पर छोटे बच्चों में उल्लासपूर्ण माहौल था और गांव एवं आस-पास के वरिष्ठ नागरिकों की भी भारी उपस्थिति रही। चपले मंडल आगामी सेवा पखवाड़े कार्यक्रमों को भी इसी उत्साह और जिम्मेदारी के साथ संपन्न करेगा।




NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply