जिला अध्यक्ष प्रतिनिधि रविंद्र गवेल ने प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर प्रेरणादायक कार्यक्रमों की श्रृंखला की शुरुआत की
रायगढ़। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस (17 सितम्बर) के अवसर पर जिलेभर में सेवा पखवाड़ा (17 सितम्बर से 2 अक्टूबर) का आयोजन प्रारंभ किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष प्रतिनिधि रविंद्र गवेल ने कई सामाजिक और जनहितकारी कार्यक्रमों में भाग लिया।
📌 कार्यक्रम की प्रमुख झलकियाँ:
छात्रावास में गदवेश का वितरण किया गया, साथ ही बच्चों के साथ केक काटकर प्रधानमंत्री की दीर्घायु की कामना की गई।
ग्राम सरवानी में उप स्वास्थ्य केंद्र में फल वितरण और ग्रामीणों के साथ केक काटने का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
बिंजकोट जैसे दुर्गम ग्रामीण अंचल में, जहां चारों ओर वनांचल है, वहाँ स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण एवं ग्रामीणों से संवाद किया गया।
स्वच्छता अभियान के अंतर्गत गाँव में सफाई कार्य कर केक काटा गया।
ग्रामीणों से मिलकर बाउंड्री वॉल निर्माण का आश्वासन दिया गया।
लोढ़ाझर में भी केक काटकर प्रधानमंत्री के दीर्घ जीवन की प्रार्थना की गई।
जिला स्तरीय रक्तदान शिविर में लोगों को ब्लड डोनेट करने हेतु प्रेरित किया गया।
इसके पश्चात दौरे कार्यक्रम से लौटते वक्त सड़क पर दुर्घटना ग्रस्त व्यक्ति को देखा तत्काल दुर्घटना में मृत व्यक्ति का शव परिजनों तक पहुँचवाने एवं अन्य घायल व्यक्ति का इलाज कराने की व्यवस्था कर मानवता का परिचय दिया गया।
✨ इन कार्यक्रमों में रविंद्र गवेल की सक्रियता और संवेदनशीलता स्पष्ट रूप से नज़र आई। सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देना और हर वर्ग तक पहुँचकर मदद का हाथ बढ़ाना उनकी जनसेवा की सोच को दर्शाता है। उनके कार्यों ने लोगों को न सिर्फ़ प्रेरित किया बल्कि यह भी साबित किया कि सच्चा जनप्रतिनिधि वही है, जो हर परिस्थिति में जनता के साथ खड़ा हो।
















NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply