सेवा कार्य से सजी प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिवस

सेवा कार्य से सजी प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिवस

खरसिया।हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस के अवसर पर दिनांक 17 सितंबर को खरसिया स्थित शासकीय अनुसूचित जाति-जनजाति कन्या छात्रावास में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर जनपद उपाध्यक्ष डॉ. हितेश गवेल के नेतृत्व में छात्रावास की बालिकाओं के साथ केक काटकर जन्मदिवस मनाया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को निःशुल्क गणवेश भी वितरित किया गया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रविंद्र गवेल, जिला पंचायत सदस्य सतबाई छोटेलाल पटेल, वरिष्ठ समाजसेवी छोटेलाल, छात्रावास की अधीक्षिका तृप्ति गवेल सहित समस्त छात्राएं उपस्थित रहीं।

इस सेवा कार्य ने छात्राओं के चेहरों पर खुशी के पल संजो दिए और जन्मदिवस को प्रेरणादायी रूप प्रदान किया।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!