स्काय एलॉयज एंड पावर लिमिटेड ने टेमटेमा में आयोजित किया नि:शुल्क चिकित्सा शिविर
145 से अधिक मरीजों का उपचार, दवाइयों का मुफ्त वितरण
टेमटेमा/खरसिया, 19 सितम्बर 2025।कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत स्काय एलॉयज एंड पावर लिमिटेड ने ग्राम टेमटेमा के पास नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और लगभग 145 से अधिक मरीजों को चिकित्सा सेवाएँ उपलब्ध कराई गईं।शिविर में दो अनुभवी चिकित्सकों ने ग्रामीणों की जांच कर उपचार प्रदान किया।डॉ. टेकलाल पटेल (MBBS, ENT विशेषज्ञ) ने कान, नाक और गले की बीमारियों से पीड़ित 100 से अधिक मरीजों का परीक्षण व उपचार किया।डॉ. राज किरण पटेल (MBBS) ने 45 से अधिक मधुमेह रोगियों की जांच और परामर्श दिया।
शिविर में कंपनी के मेडिकल स्टाफ ने भी सक्रिय सहयोग दिया। साथ ही सभी मरीजों को आवश्यक दवाइयाँ नि:शुल्क वितरित की गईं, जिससे उन्हें तत्काल राहत मिल सकी।स्काय एलॉयज एंड पावर लिमिटेड के निदेशक श्री विकास अग्रवाल ने कहा कि कंपनी भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन करती रहेगी ताकि ग्रामीण अंचलों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँचाई जा सकें।
स्थानीय ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कंपनी एवं चिकित्सा टीम का आभार जताया।




NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply