खरसिया में कांग्रेसियों का उग्र विरोध, विधायक उमेश पटेल पर लगे आरोपों के खिलाफ पुलिस चौकी में दिया भाजपाइयों के विरुद्ध सौंपा ज्ञापन
खरसिया, 20 सितम्बर 2025।खरसिया विधानसभा क्षेत्र में आज कांग्रेसजनों का गुस्सा खुलकर सामने आया। भाजपा द्वारा विधायक उमेश पटेल के खिलाफ लगाए गए अशोक चक्र मामले के आरोपों को लेकर सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट हुए और खरसिया पुलिस चौकी में ज्ञापन सौंपा। इस दौरान माहौल नारेबाज़ी से गूंज उठा और कांग्रेसजनों ने आरोपों को भाजपा की साजिश करार दिया।
कार्यकर्ताओं का विशाल जत्था खरसिया चौकी पहुँचा और चौकी प्रभारी टीआई अमित तिवारी को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेसियों ने ज्ञापन में कहा कि विधायक उमेश पटेल की छवि पूरी तरह से साफ-सुथरी है और वे हमेशा से विकास कार्यों तथा जनहित की लड़ाई में अग्रणी रहे हैं। ऐसे में उनके ऊपर झूठे और बेबुनियाद आरोप लगाना निंदनीय है।
भाजपा पर निशाना
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा पर तीखा हमला बोला और कहा कि भाजपा, राजनीतिक लाभ लेने के लिए अफवाहों और झूठ का सहारा ले रही है। उनका कहना था कि जनता के बीच लगातार लोकप्रिय होते जा रहे विधायक उमेश पटेल की बढ़ती छवि से भाजपा घबराई हुई है, इसलिए इस तरह की राजनीति कर रही है।
कांग्रेसियों की चेतावनी
आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट कहा कि यदि पुलिस प्रशासन इस मामले में तुरंत संज्ञान लेकर आरोप लगाने वालों पर कड़ी कार्रवाई नहीं करता है और ज्ञापन पर सकारात्मक कार्यवाही नहीं की जाती है, तो आने वाले दिनों में कांग्रेसजन और उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
कांग्रेसजनों ने चेतावनी दी कि इस मामले को हल्के में न लिया जाए, वरना खरसिया ही नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र में बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा।
नारेबाज़ी से गूंजा चौकी परिसर
प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे। चौकी परिसर घंटों तक नारेबाज़ी से गूंजता रहा। कार्यकर्ताओं ने “उमेश पटेल का अपमान बर्दाश्त नहीं”, “झूठे आरोप वापस लो” और “भाजपा मुर्दाबाद” जैसे नारे लगाए।
कांग्रेसजनों की एकजुटता


कार्यक्रम में युवा से लेकर वरिष्ठ कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता सभी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि उमेश पटेल न केवल खरसिया बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ में साफ-सुथरी छवि के साथ जनता की उम्मीदों पर खरे उतरते रहे हैं। इसलिए उनके खिलाफ झूठा दुष्प्रचार फैलाने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply