स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत क्लीन ग्रीन उत्सव एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित
खरसिया, 21 सितम्बर।
छत्तीसगढ़ राज्य जयंती वर्ष और स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत आज नगर पालिका परिषद खरसिया द्वारा क्लीन ग्रीन उत्सव का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम नगरपालिका अध्यक्ष कमल गर्ग के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में विशेष रूप से आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के तहत आज दोपहर पुष्प वाटिका, तहसीलदार क्वार्टर के पास एवं आत्मानंद विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर सीएमओ नीतू अग्रवाल ,नगरपालिका के सभी नियमित एवं प्लेसमेंट कर्मचारी उपस्थित रहे और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
नगरपालिका अध्यक्ष कमल गर्ग ने कहा कि वृक्षारोपण न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कदम है बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ व हरित वातावरण देने की जिम्मेदारी भी है।
वृक्षारोपण कार्यक्रम उपरांत वार्ड क्रमांक 08 में सांस्कृतिक मंच का उद्घाटन भी किया गया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।
नगरपालिका द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम ने संदेश दिया कि स्वच्छता और हरियाली ही स्वस्थ समाज और उज्जवल भविष्य की नींव है।




NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply