नगरपालिका अध्यक्ष कमल गर्ग के जन्मदिन पर अनोखी सेलिब्रेशन
51 किलो टमाटर व हरी सब्जियों से बना अनोखा केक, जिसे तीन घंटे की कड़ी मशक्कत से बनाया राकेश केसरवानी ने जो है गौवंश को समर्पित
खरसिया। नगर पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग का जन्मदिन इस बार शहरवासियों के लिए यादगार और प्रेरणादायक बन गया। परंपरागत तरीकों से हटकर इस मौके को समाजसेवा और गौसेवा के साथ जोड़कर मनाया गया। कार्यक्रम में 51 किलो टमाटर और हरी सब्जियों से एक विशाल केक तैयार किया गया, जिसे गौ माता को भोग लगाया गया और फिर भंडारे के रूप में प्रसाद वितरित किया गया।यह पहल पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही।
मीनी गौ सेवा गौ धाम का शुभारंभ
जन्मदिन समारोह के अवसर पर मीनी गौ सेवा गौ धाम का शुभारंभ भी किया गया, जिसका उद्घाटन स्वयं कमल गर्ग ने किया। इस गौ धाम में विशेष रूप से दुर्घटनाग्रस्त, बीमार और घायल गौवंश की सेवा की जाएगी।बता दे कि ये गौ सेवा गौ धाम अवधनारायण सोनी ने अपने निजी खर्च से बनाकर ये निर्माण कराया एवं कहा कि इसमें किसी प्रकार का किसी का दखल दबाव नहीं होगा गौ सेवक राकेश केसरवानी को बताया कि आप अपने हिसाब से गौसेवा करें।
इस अवसर पर कमल गर्ग ने कहा कि “गौ सेवा सबसे बड़ी सेवा है, और नगर में इस सेवा को व्यवस्थित रूप से संचालित करना हमारा दायित्व है। जन्मदिन का इससे अच्छा उपहार और क्या हो सकता है कि इसका आरंभ गौ माता की सेवा से किया जाए।”
पहले तिरपाल में होती थी सेवा, अब सुविधायुक्त धाम
गौरतलब है कि अब तक नगर में गौ सेवा अस्थायी रूप से टेंट और तिरपाल के सहारे की जाती थी। बरसात और गर्मी के मौसम में यह सेवा कठिन हो जाती थी। नगर में चौपाटी निर्माण कार्य के चलते गौ सेवा स्थल को स्थानांतरित करना पड़ा, जिसके बाद बंटी सोनी और कमल गर्ग के प्रयासों से इस खूबसूरत एवं सुविधायुक्त गौ सेवा गौ धाम का निर्माण कराया गया।अब इस गौ धाम में गौवंश की देखभाल के लिए बेहतर व्यवस्था की गई है, जहां चिकित्सकीय सुविधा से लेकर रहने और भोजन की पूरी व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी।
समाजसेवा और गौसेवा की मिसाल
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नगरवासी, जनप्रतिनिधि और गौ भक्त उपस्थित रहे। सभी ने इस अनोखे आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि यह जन्मदिन वास्तव में समाजसेवा और गौसेवा की मिसाल बन गया है।भव्य कार्यक्रम में गौ माता के लिए तैयार किए गए सब्जियों के विशाल केक ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। साथ ही, गौ धाम के उद्घाटन ने नगर में एक नई शुरुआत का संदेश दिया कि जन्मदिन केवल व्यक्तिगत उत्सव नहीं बल्कि समाज हित के कार्यों के लिए भी मनाया जा सकता है।






NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply