खरसिया में धूमधाम से मनाया गया नगर पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग का जन्मदिवस
खरसिया, 21 सितम्बर।आज दिनांक 21 सितम्बर को खरसिया नगर पालिका के लोकप्रिय अध्यक्ष कमल गर्ग के जन्मदिवस के अवसर पर, डॉक्टर हितेश गवेल एवं महका मंडल के समस्त पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं ने बड़े ही धूमधाम से शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां सभी कार्यकर्ताओं ने कमल गर्ग को पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक बधाइयाँ दीं।
कार्यक्रम में जनपद उपाध्यक्ष एवं डॉक्टर हितेश गवेल ने भी उपस्थित रहकर जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं और कहा कि – “कमल गर्ग जी के नेतृत्व में खरसिया नगर का विकास निरंतर प्रगति पथ पर है। उनके मार्गदर्शन में संगठन और भी सशक्त हो रहा है।”




इस मौके पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और नागरिक मौजूद रहे।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply