रजत जयंती एवं स्वच्छता ही सेवा 2025 – सफाई मित्र सुरक्षा शिविर

रजत जयंती एवं स्वच्छता ही सेवा 2025 – सफाई मित्र सुरक्षा शिविर
स्थान: दीनदयाल सभा भवन, खरसिया
तारीख: 23 सितम्बर 2025

आज दिनांक 23 सितम्बर 2025 को नगर पालिका परिषद खरसिया द्वारा रजत जयंती एवं स्वच्छता ही सेवा 2025 कार्यक्रम के अंतर्गत सफाई मित्र सुरक्षा शिविर का आयोजन दीनदयाल सभा भवन में किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद खरसिया के अध्यक्ष श्री कमल गर्ग ने की तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती नीतू अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

इस शिविर का मुख्य उद्देश्य नगर पालिका क्षेत्र में कार्यरत सभी स्वच्छता दीदीयों एवं सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जाँच एवं सुरक्षा सुनिश्चित करना था। इस अवसर पर उपस्थित सफाई मित्रों का ब्लड टेस्ट, शुगर टेस्ट, बीपी जाँच टिटनेस का टीकाकरण सहित अन्य स्वास्थ्य परीक्षण किए गए तथा आवश्यकतानुसार दवाइयों का वितरण भी किया गया।

रजत जयंती अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंगीकार कार्यक्रम का भी अध्ययन एवं जानकारी दी गई। इसमें नागरिकों को पीएम सूर्य ऊर्जा योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित लाभों एवं आवेदन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के अधिकारी, कर्मचारीगण तथा स्थानीय गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!