रजत जयंती एवं स्वच्छता ही सेवा अभियान
नगर पालिका परिषद खरसिया(25 सितंबर 2025)
छत्तीसगढ़ राज्य के गठन की रजत जयंती और स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 के अवसर पर, नगर पालिका परिषद खरसिया द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत “एक दिन – एक घंटा – एक साथ” श्रमदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।इस महत्त्वपूर्ण अभियान का शुभारंभ मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती नीतू अग्रवाल के नेतृत्व में हुआ।
कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष कमल गर्ग, उपाध्यक्ष अवध नारायण बंटी सोनी, पार्षदगण, अधिकारी–कर्मचारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल हुए।
सभी ने मिलकर स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी और सहभागिता का प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया।यह आयोजन दीनदयाल उपाध्याय बस स्टैंड परिसर में हुआ। यहां दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा की धुलाई–सफाई, आसपास की गंदगी और कचरे का निस्तारण, वृक्षारोपण और गार्डनिंग का कार्य किया गया। कुछ ही समय में पूरा स्थल स्वच्छ, आकर्षक और मनमोहक रूप में नज़र आने लगा।
सफाई कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों ने श्रमदान कर नागरिकों को स्पष्ट संदेश दिया कि
➡️ “स्वच्छता केवल अवसर विशेष की गतिविधि नहीं, बल्कि सतत रूप से निभाई जाने वाली जिम्मेदारी है।”
इस अवसर पर सभी उपस्थितों ने संकल्प लिया कि –👉 सप्ताह में कम से कम एक दिन – एक घंटा – सामूहिक श्रमदान किया जाएगा।
👉 घर–आँगन, मोहल्ला और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में योगदान देंगे।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती नीतू अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा –
➡️ “स्वच्छ नगर का सपना तभी साकार होगा, जब प्रत्येक नागरिक इसे अपनी जिम्मेदारी समझकर आगे आए। स्वच्छता केवल शासन–प्रशासन की नहीं, बल्कि समाज के हर व्यक्ति की साझी जिम्मेदारी है ।













Leave a Reply