खरसिया, 26 सितंबर 2025: खरसिया सिटी के हार्ट सेंटर में आज शाम 5:30 बजे लोकसभा सांसद राधे श्याम राठिया के मुख्य आतिथ्य में श्री श्याम सरकार की चौपाटी का भव्य शुभारंभ किया गया। सर्वप्रथम सांसद राधे श्याम राठिया का गाजे बाजे के साथ फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया इसके पश्चात फीता काटकर उद्घाटन करने के साथ ही सांसद का स्वागत किया गया। उद्घाटन के अवसर पर उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों ने श्री गणेश का नाम लेकर और श्री श्याम सरकार के भजनों के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग, उपाध्यक्ष बंटी सोनी ,सीएमओ नीतू अग्रवाल सहित पार्षदगण, विभिन्न वार्ड प्रतिनिधि और शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सुरक्षा के लिए पुलिस की पूरी व्यवस्था की गई थी, ताकि सभी लोग सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से आयोजन का आनंद ले सकें।चौपाटी का आयोजन शहर के हृदय स्थल यानी परशुराम चौक स्थित सिटी के हार्ट सेंटर में किया गया था। आयोजन स्थल पर विभिन्न प्रकार के फूड स्टॉल लगाए गए थे, जहां स्थानीय व्यंजनों के साथ-साथ लोगों के लिए मनोरंजन और खाने-पीने की व्यवस्था की गई थी।
विशेष आकर्षण के रूप में “I ❤️ Kharsia” का सेक्शन बनाया गया, जिसे सेल्फ़ी पॉइंट के रूप में उपयोग किया गया। यहां आए लोग फोटो खिंचवाकर अपनी यादगार क्षणों को सोशल मीडिया पर साझा कर सकते थे।इस भव्य कार्यक्रम में शहरवासियों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सभी ने उत्सव का आनंद लिया।
आज के दिन नवरात्रि के पर्व का भी विशेष महत्व है, और इस अवसर ने शहर में उत्सव का माहौल और भी जीवंत बना दिया।सांसद राधे श्याम राठिया ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि ऐसे आयोजन समाज को एकजुट करने और स्थानीय संस्कृति व परंपराओं को बढ़ावा देने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने आशा जताई कि आने वाले वर्षों में भी खरसिया में इस प्रकार के सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित होते रहेंगे।कार्यक्रम के अंतिम चरण में सभी उपस्थित लोगों ने मिलकर आनंद लिया और शहर के सांस्कृतिक और सामाजिक जीवन में इस चोपार्टी की सफलता की सराहना की।
इस आयोजन ने यह संदेश दिया कि खरसिया न केवल राजनीतिक रूप से सक्रिय है, बल्कि सांस्कृतिक और सामाजिक दृष्टि से भी हमेशा उत्साहित और संगठित है!








NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply