खरसिया में विधायक उमेश पटेल ने किए माता रानी के दर्शन, नगर के विभिन्न पंडालों में पहुंचे

खरसिया में विधायक उमेश पटेल ने किए माता रानी के दर्शन, नगर के विभिन्न पंडालों में पहुंचे

खरसिया, 1 अक्टूबर।शारदीय नवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर पूरे खरसिया नगर में भक्ति और श्रद्धा का माहौल व्याप्त है। माता रानी की भव्य आराधना और आकर्षक पंडालों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर दर्शन लाभ ले रहे हैं। इसी क्रम में खरसिया विधायक उमेश पटेल ने नगर के विभिन्न दुर्गा पंडालों में पहुंचकर माता रानी के दर्शन एवं पूजन-अर्चन किया।उन्होंने विधि-विधान से माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त करते हुए नगरवासियों और क्षेत्र की खुशहाली की प्रार्थना की।

इस दौरान उन्होंने कहा कि —”मां दुर्गा का आशीर्वाद हमारे जीवन के सभी कष्टों को हरकर सुख, शांति, संपन्नता और आरोग्यता का संचार करता है। नवरात्र का यह पर्व सामाजिक एकता, धार्मिक आस्था और जनकल्याण का प्रतीक है।”

खरसिया नगर में इस वर्ष विभिन्न दुर्गा पंडालों को विशेष थीम पर सजाया गया है, जिनमें धार्मिक झांकियां, पौराणिक कथाओं के दृश्य और आकर्षक लाइटिंग लोगों का मन मोह रही हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों, भजन-कीर्तन और देवी आरती के साथ पूरा नगर भक्तिमय वातावरण में डूबा हुआ है।

विधायक उमेश पटेल ने पंडालों में पहुंचे श्रद्धालुओं से भी भेंट कर उनके सुख-समृद्धि की मंगलकामनाएं दीं और आयोजकों के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में आपसी भाईचारा और सकारात्मकता का संचार करते हैं

नगर के विभिन्न सामाजिक संगठन और युवा मंडल नवरात्रि महोत्सव को सफल बनाने में जुटे हुए हैं। श्रद्धालु भी पूरे उत्साह और आस्था के साथ माता रानी के दर्शन कर रहे हैं।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!