खरसिया विजयादशमी महोत्सव समिति की जोरदार तैयारी, अध्यक्ष रूपेश सराफ के मार्गदर्शन में समर्पित प्रयास

खरसिया विजयादशमी महोत्सव समिति की जोरदार तैयारी, अध्यक्ष रूपेश सराफ के मार्गदर्शन में समर्पित प्रयास

खरसिया। आज विजयादशमी के शुभ अवसर पर खरसिया विजयादशमी महोत्सव समिति द्वारा कार्यक्रम की तैयारियाँ जोर-शोर से चल रही हैं। महोत्सव समिति के सभी पदाधिकारी और अध्यक्ष रूपेश सराफ स्वयं मौजूद रहकर हर आयोजन की बारीकियों पर ध्यान दे रहे हैं।

आज शाम को छत्तीसगढ़ी नाइट का आयोजन रोटरी क्लब के तत्वावधान में किया जाएगा, जिसमें प्रमुख सिंगर राजन कर अपनी मधुर आवाज़ से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। रात्रि में रावण दहन के भव्य आयोजन के बाद, कल राम राज गद्दी में आयोजित होगा विराट हास्य कवि सम्मेलन। इस हास्य महोत्सव में लाफ्टर चैलेंज विजेता सुनील पाल मुख्य आकर्षण होंगे। इसके अलावा, कानपुर, हरियाणा, सूरत, दिल्ली, नीमच और रायपुर से भी अनेक प्रतिभाशाली कलाकारों की उपस्थिति कार्यक्रम को और भी रंगीन बनाएगी।

अध्यक्ष रूपेश सराफ और समिति के सदस्यों की मेहनत, समर्पण और उत्कृष्ट आयोजन क्षमता की हर ओर तारीफ़ हो रही है। आज की तैयारियाँ दर्शाती हैं कि यह महोत्सव अपने भव्य और मनोरंजक स्वरूप के लिए यादगार रहेगा।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!