✨ राजनांदगांव पुलिस की धमाकेदार कामयाबी!💥
दीपावली से पहले बरामद की 14 लाख की चोरी की बाइक्स — 02 बुलेट, 06 मोटरसाइकिल, 02 स्कूटी — अब लौटेंगी अपने असली मालिकों के पास
राजनांदगांव, 20 अक्टूबर।पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के नेतृत्व में, अति. पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा और नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक के मार्गदर्शन में, थाना कोतवाली पुलिस ने दीपावली पर जनता को सुरक्षा और भरोसे का तोहफा दिया है।
👉 पुलिस ने चोरी की 02 बुलेट, 06 मोटरसाइकिल और 02 स्कूटी कुल ₹14 लाख कीमत के वाहन बरामद किए हैं। इन वाहनों को दीपावली के अवसर पर उनके असली मालिकों को सौंपने की तैयारी की जा रही है।
🔍 ‘प्रोजेक्ट त्रिनेत्र’ बना राजनांदगांव पुलिस की तीसरी आंख
थाना प्रभारी निरीक्षक नंदकिशोर गौतम के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने प्रोजेक्ट त्रिनेत्र की मदद से दो साल जेल में रह चुके कुख्यात चोर उमेश कुमार यादव पिता संतराम यादव उर्फ “सन्नाटा” को पहचानकर गिरफ्तार किया।पूछताछ में आरोपी ने कलेक्ट्रेट, जलाराम चौक और पदमनापुर क्षेत्र से चोरी की गई 04 बाइक्स और स्कूटी का खुलासा किया। आरोपी चोरी के बाद पेट्रोल खत्म होने पर वाहन को जहाँ-तहाँ छोड़ देता था।
🎥 75 से अधिक CCTV फुटेज खंगालकर मिली कामयाबी
टीम ने ठाकुरटोला टोल प्लाज़ा से गोंदिया (महाराष्ट्र) तक 75+ CCTV कैमरे खंगाले।सीसीटीवी की रेंज आमगांव में खत्म होने के बाद, पुलिस ने आमगांव थाना (महाराष्ट्र) से सहयोग लेकर लोकल नेटवर्क के माध्यम से आरोपी तक पहुँच बनाई।
👉 नतीजा — चोरी की 06 बाइक्स की बरामदगी
🚨 बरामद वाहनों की सूची
🏍️ कलेक्ट्रेट कर्मचारी की बुलेट🏍️ लखोली निवासी की बुलेट🚲 दुर्ग जिले की मोटरसाइकिल🚲 भदोरिया चौकी क्षेत्र की बाइक🚲 बाज़ार क्षेत्र से चोरी की दो बाइक्स
👮♂️ शानदार टीम, बेहतरीन तालमेल
इस ऑपरेशन में थाना कोतवाली के सउनि इसराफिल खान, प्रआर जी. सिरिल, आरक्षक श्रीनिवास, प्रदीप जायसवाल, प्रियांस सिंह,थाना देवरी की पेट्रोलिंग टीम,थाना आमगांव (महाराष्ट्र) के उपनिरीक्षक सागर चव्हाण और प्रआर आसिफ का सराहनीय योगदान रहा।
🌟 जनता में खुशी की लहर
दीपावली के इस त्यौहार पर राजनांदगांव पुलिस ने जनता को “सुरक्षा का उपहार” दिया है।चोरी के वाहनों की बरामदगी से वाहन मालिकों में उत्साह और विश्वास दोनों बढ़ा है।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply