रेड़ नदी छठ घाट का डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर ने लिया जायजा, घाटों पर रहेगी सख्त सुरक्षा — अस्थाई पुलिस कंट्रोल रूम भी बनाया जाएगा

रेड़ नदी छठ घाट का डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर ने लिया जायजा, घाटों पर रहेगी सख्त सुरक्षा — अस्थाई पुलिस कंट्रोल रूम भी बनाया जाएगा

सूरजपुर।लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। इसी कड़ी में डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर ने शनिवार, 25 अक्टूबर 2025 को रेड़ नदी स्थित मुख्य छठ घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने स्थल पर पहुँचकर तैयारियों का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।डीआईजी व एसएसपी ठाकुर ने घाट की सफाई, लाइटिंग, गोताखोरों की व्यवस्था तथा मेडिकल टीम की तैनाती जैसे विषयों पर विशेष रूप से ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जिले के सभी छठ घाटों पर पुलिस अधिकारियों और जवानों की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी, ताकि व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।350 से अधिक पुलिस अधिकारी और जवान जिलेभर के घाटों पर तैनात रहेंगे। इसके अलावा भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस की कई पेट्रोलिंग टीमें भी लगातार मुस्तैद रहेंगी।

छठ घाट पर एक अस्थायी पुलिस कंट्रोल रूम भी बनाया जाएगा, जहां से सुरक्षा और भीड़ की स्थिति पर सीधी निगरानी रखी जाएगी। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना कंट्रोल रूम नंबर 9479193999 पर दी जा सकती है।

समिति सदस्यों से की बैठक, तैयारियों पर जताई संतुष्टि

निरीक्षण के दौरान डीआईजी व एसएसपी प्रशांत ठाकुर ने छठ पूजा समिति के अध्यक्ष और सदस्यों से भी चर्चा की। उन्होंने व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए की जा रही तैयारियों की जानकारी ली और मौके पर कई आवश्यक सुझाव भी दिए।उन्होंने यातायात प्रभारी को वाहनों की पार्किंग के उचित प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।समिति की ओर से की जा रही तैयारियों पर उन्होंने संतोष जताया और कहा कि “छठ पर्व श्रद्धा, आस्था और अनुशासन का पर्व है, इसलिए सभी व्यवस्थाएँ समय पर पूरी होनी चाहिए।”इस दौरान छठ पूजा समिति के गणेश सोनी, सुनील विश्वकर्मा, अनिल गुप्ता, गोविन्द साहू, संतोष सोनी, पंकज चौबे, प्रदीप सोनी, सुनील सोनी, संजय सोनी, श्रवण जैन, सूरज अवस्थी, मुदित जैन, विक्की मिश्रा सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

छठ पर्व के दौरान भारी वाहनों पर रहेगा प्रतिबंध

सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए सूरजपुर पुलिस ने छठ पर्व के दौरान भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया है।सोमवार, 27 अक्टूबर दोपहर 12 बजे से लेकर मंगलवार, 28 अक्टूबर सुबह 10 बजे तक महगवां चौक से रिंग रोड कर्मा चौक तक विश्रामपुर से भटगांव मार्ग दतिमा से विश्रामपुर मार्ग तक सभी भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

श्रद्धालुओं से अपील

प्रशासन ने श्रद्धालुओं और व्रतियों से अपील की है कि वे प्रशासन द्वारा तय दिशा-निर्देशों का पालन करें, सुरक्षित तरीके से पर्व मनाएँ और किसी भी असामान्य गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!