पदभार संभालते ही कार्रवाई के मूड में एसपी अंकिता शर्मा — कोतवाली थाने का औचक निरीक्षण कर दी सख्त हिदायतें

🌟 राजनांदगांव पुलिस की अनुशासन व स्वच्छता की नई पहल

एसपी अंकिता शर्मा ने संभालते ही किया कोतवाली थाने का औचक निरीक्षण

राजनांदगांव | 27 अक्टूबर 2025 नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) ने पदभार ग्रहण करते ही अपने कार्यकाल की शुरुआत अनुशासन और स्वच्छता के संकल्प के साथ की। उन्होंने सोमवार को थाना कोतवाली राजनांदगांव का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया।निरीक्षण के दौरान एसपी शर्मा ने थाना परिसर की साफ-सफाई, रिकॉर्ड संधारण और शस्त्रागार का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने थाना प्रभारी को निर्देशित किया कि थाना परिसर सदैव स्वच्छ, सुव्यवस्थित और घर जैसा सुंदर वातावरण प्रस्तुत करे, जिससे आमजन को सकारात्मक संदेश मिले।उन्होंने थाने में रखे बेकार एवं अनुपयोगी वस्तुओं को हटाने तथा पुराने वाहनों का शीघ्र निराकरण करने के स्पष्ट निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि थाना परिसर अनुशासन और सेवा भावना का प्रतीक बनना चाहिए।

निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा, सीएसपी वैशाली जैन (भा.पु.से.), सीएसपी पुष्पेन्द्र नायक, रक्षित निरीक्षक लोकेश कुमार कसेर, थाना प्रभारी कोतवाली नंदकिशोर गौतम एवं कोतवाली स्टाफ उपस्थित रहे।

सुश्री अंकिता शर्मा के इस औचक निरीक्षण से यह संदेश गया है कि राजनांदगांव पुलिस अब नई ऊर्जा, स्वच्छ छवि और सशक्त अनुशासन के साथ जनता की सेवा के लिए तत्पर है।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!