सूरजपुर पुलिस का कड़ा एक्शन प्लान — 15 नवंबर तक जागरूकता, उसके बाद सख्त कार्यवाही
💥सूरजपुर। सड़क सुरक्षा को लेकर सूरजपुर पुलिस ने “हेलमेट जागरूकता अभियान” की शुरुआत की है। 1 से 15 नवंबर तक पुलिस आम जनता से हेलमेट पहनने की अपील कर रही है।
इस पहल का सकारात्मक असर दिखने लगा है — अब लोग न केवल खुद हेलमेट पहन रहे हैं बल्कि दूसरों को भी सुरक्षा का संदेश दे रहे हैं।
डीआईजी एवं एसएसपी प्रशांत ठाकुर ने कहा — “सड़क पर ज़िंदगी से कीमती कुछ नहीं। हेलमेट पहनना सिर्फ नियम नहीं, अपनी सुरक्षा की ढाल है। जो अब भी लापरवाही करेंगे, 15 नवंबर के बाद उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।”
पुलिस की कार्यवाही योजना:
15 नवंबर तक अपील और जागरूकता अभियान।उसके बाद बिना हेलमेट वाहन चालकों पर चालान और जब्ती की कार्यवाही।नियमों का पालन करने वालों को सम्मान।
पुलिस का उद्देश्य— “सुरक्षा पहले, कार्रवाई बाद में।*

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ














Leave a Reply