सोडका में सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत 52 छात्राओं को मिली साइकिलें — शिक्षा की राह हुई आसान
🚲📚आज ग्राम सोडका हायर सेकेंडरी स्कूल में सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही गरिमामय वातावरण में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत खरसिया के उपाध्यक्ष डॉ. हितेश गबेल उपस्थित रहे। कार्यक्रम में चपले मंडल अध्यक्ष पवन पटेल, पूर्व महामंत्री खेम कुमार साहू, अर्जुन डनसेना, बुद्धेश्वर डनसेना, रोहित डनसेना, प्रकाश डनसेना, हरिनंदन डनसेना, डोहित पटेल, गोविंद चौहान, हरिओम पटेल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक शामिल हुए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम सोडका की सरपंच श्रीमती गंगावती नागवंशी ने की, वहीं हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य लीलाधर पटेल एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
मुख्य अतिथि डॉ. हितेश गबेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि —> “छत्तीसगढ़ सरकार की सरस्वती साइकिल योजना बालिकाओं की शिक्षा को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस योजना के तहत कक्षा 9 की छात्राओं को निःशुल्क साइकिलें प्रदान की जाती हैं ताकि वे बिना किसी दूरी की बाधा के नियमित रूप से स्कूल जा सकें और शिक्षा में निरंतरता बनी रहे।”
यह योजना सरकारी और सहायता प्राप्त विद्यालयों में अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और बीपीएल परिवारों की पात्र छात्राओं के लिए संचालित की जाती है। इसका मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना और स्कूल छोड़ने की दर को कम करना है।आज के कार्यक्रम में कुल 52 छात्राओं को साइकिलें वितरित की गईं। सभी छात्राओं ने साइकिल प्राप्त कर खुशी व्यक्त की और सरकार व अधिकारियों का आभार जताया।
कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन और छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ किया गया।







NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply