📍 सूरजपुर, 1 नवंबर 2025 थाना सूरजपुर क्षेत्र के मानपुर में एक कुएं में अज्ञात पुरुष का शव मिलने के मामले में पुलिस ने मीडिया में चल रही गलत खबरों पर स्पष्टीकरण जारी किया है।
सूचक इंद्राचंद (36 वर्ष) निवासी मानपुर की सूचना पर पुलिस ने मर्ग क्रमांक 160/25 धारा 194 BNSS के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया था। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक की पहचान न होने से नियमानुसार फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी के साथ डीएनए परीक्षण हेतु फीमर बोन सुरक्षित कराई गई तथा डायटम परीक्षण के लिए पानी और टीबिया बोन के नमूने भी संरक्षित किए गए।पहचान के लिए आसपास के ग्रामीणों व व्हाट्सएप ग्रुपों के माध्यम से सूचना प्रसारित की गई थी। इसी क्रम में श्रीमती मानकुवर विश्वकर्मा ने शव को अपने पुत्र पुरुषोत्तम उर्फ घाटा का बताते हुए दावा किया था, परंतु चेहरा व शरीर के सूजन के कारण स्पष्ट पहचान संभव नहीं हो पाई। इस कारण शव का अंतिम संस्कार अज्ञात शव के रूप में ही किया गया।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि डीएनए रिपोर्ट आने से पहले मृतक की पुष्टि नहीं की जा सकती थी। इसके बावजूद कुछ इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया संस्थानों ने पुलिस से पुष्टि किए बिना “जिसे मृत बताया गया, वह जिंदा पाया गया” जैसे शीर्षकों से भ्रामक समाचार प्रकाशित किए।
पुलिस ने ऐसे सभी संस्थानों को वस्तुस्थिति से अवगत कराते हुए कहा है कि—अज्ञात शव के मामले में नियमानुसार पूरी कानूनी प्रक्रिया का पालन किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी प्राप्त नहीं हुई है और डीएनए जांच की प्रक्रिया जारी है।”
सूरजपुर पुलिस ने अपील की है कि बिना आधिकारिक पुष्टि के किसी भी प्रकार की खबर प्रसारित न करें।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ














Leave a Reply