रायगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) ने जारी किए ब्लॉक प्रभारियों की नई नियुक्ति सूची

रायगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) ने जारी किए ब्लॉक प्रभारियों की नई नियुक्ति सूची

जिला अध्यक्ष नगेन्द्र नेगी ने आदेश जारी किया, निगरानी हेतु नौ ब्लॉक प्रभारियों की हुई नियुक्ति

रायगढ़।छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दिशा-निर्देश पर रायगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) द्वारा प्रशासन एवं निर्वाचन आयोग के एसआईआर कार्यक्रम (Special Intensive Revision) की निगरानी के उद्देश्य से ब्लॉक प्रभारियों की नियुक्ति की गई है।इस संबंध में जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) के अध्यक्ष नगेन्द्र नेगी द्वारा दिनांक 13 नवंबर 2025 को आदेश जारी किया गया, जो तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

नवनियुक्त ब्लॉक प्रभारियों की सूची इस प्रकार है

1. खरसिया शहर – सुनील शर्मा

2. खरसिया ग्रामीण – अभय मोहंती

3. धर्मजयगढ़ – युसूफ छाया

4. घरघोड़ा – सोमदेव मिश्रा

5. कोतरा रायगढ़ – लक्ष्मी नारायण पटेल

6. कापू – सत्यदेव गुप्ता

7. पुसौर – नरेश तिवारी

8. लैलूंगा – ओम सागर पटेल

9. तमनार – मुकुंद मुरारी पटनायक

जिला अध्यक्ष नगेन्द्र नेगी ने बताया कि ये सभी ब्लॉक प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में पार्टी संगठन को सशक्त बनाने, निर्वाचन कार्यों की मॉनिटरिंग करने और प्रशासनिक गतिविधियों पर समन्वय बनाए रखने का कार्य करेंगे।उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों और संगठनात्मक कार्यक्रमों को देखते हुए यह नियुक्ति पार्टी कार्यों की गति को और मजबूत करेगी।

इस आदेश की प्रतिलिपि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मा. दीपक बैज एवं प्रभारी महामंत्री मा. मलकीत सिंह गैदू को रायपुर स्थित राजीव भवन में प्रेषित की गई है।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!