खरसिया से बड़ी खबर — JK मल्टीप्लेक्स में देर रात भीषण आग, प्रशासन की तुरंत कार्रवाई से बड़ा हादसा टला
खरसिया में कल देर रात एक बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया। लगभग रात 2 बजे JK मल्टीप्लेक्स में अचानक भीषण आग लग गई, देखते ही देखते लपटें इमारत को अपनी चपेट में लेती चली गईं। आग की सूचना मिलते ही SDM प्रवीण तिवारी ने अपनी सतर्कता और त्वरित प्रतिक्रिया का परिचय देते हुए तुरंत मौके की ओर रुख किया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए खरसिया थाना प्रभारी राजेश जांगड़े भी सक्रिय रूप से टीम के साथ घटनास्थल पर पहुँचे। वहीं SDOP प्रभात पटेल के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस बल और अधिकारी भी तुरंत पहुँचकर हालात को नियंत्रित करने में जुट गए।
घटनास्थल पर पहुंचकर SDM प्रवीण तिवारी ने राहत एवं बचाव कार्य की मॉनिटरिंग की और आवश्यक टीमों को मौके पर बुलाया। उनके निर्देश पर रायगढ़ नगर सेना, JSW, RKM और खरसिया दमकल की टीमों ने संयुक्त रूप से आग बुझाने का अभियान शुरू किया।जिसमें वार्ड पार्षद अरुण चौधरी हेल्पिंग हैंड्स क्लब के अंकित अग्रवाल ने भी सहयोग करने में आगे रहे ,आग, धुआं और लगातार फैलती लपटों के बावजूद टीमों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।सबसे राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन आग इतनी भीषण थी कि JK मल्टीप्लेक्स पूरी तरह जलकर खाक हो गया।
हादसे के बाद प्रशासन आग लगने के कारणों की जांच में जुट गया है।




NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply