खरसिया में होगा भव्य हिंदू सम्मेलन, धर्म-संस्कृति और राष्ट्र चेतना का संदेश
खरसिया।
सनातन धर्म, भारतीय संस्कृति और राष्ट्र चेतना को सशक्त करने के उद्देश्य से हिंदू सम्मेलन समिति जिला रायगढ़ (छत्तीसगढ़) के तत्वावधान में खरसिया नगर में भव्य “हिंदू सम्मेलन” का आयोजन किया जा रहा है। यह सम्मेलन 21 दिसंबर 2025, रविवार को दोपहर 3 बजे से शिव हनुमान मंदिर प्रांगण, जवाहर कॉलोनी, खरसिया में आयोजित होगा।
हिंदू सम्मेलन समिति द्वारा बताया गया कि इस आयोजन का मूल उद्देश्य समाज को धर्म, संस्कार और सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ते हुए “धर्म की जय हो, अधर्म का नाश हो और विश्व का कल्याण हो” के भाव को जन-जन तक पहुंचाना है। साथ ही भारत माता की जय का उद्घोष पूरे विश्व में गूंजे, इसी संकल्प के साथ यह सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।
सम्मेलन में धार्मिक, सामाजिक एवं राष्ट्रहित से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। कार्यक्रम में विद्वान वक्ताओं द्वारा सनातन संस्कृति, हिंदू एकता और सामाजिक जागरूकता पर अपने विचार रखे जाएंगे। आयोजन को लेकर नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
हिंदू सम्मेलन समिति ने खरसिया नगर सहित समस्त क्षेत्रवासियों से सपरिवार, इष्ट-मित्रों सहित कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की है।
कार्यक्रम का आयोजन श्री शीतला माता बस्ती क्रमांक 01 के सहयोग से किया जा रहा है। आयोजन समिति का कहना है कि यह सम्मेलन समाज को सकारात्मक दिशा देने के साथ-साथ युवाओं में धर्म, संस्कृति और राष्ट्र के प्रति चेतना जागृत करने का कार्य करेगा।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply