खरसिया | आड़पथरा
आज दिनांक 21 दिसंबर को खरसिया जनपद के ग्राम आड़पथरा में आयोजित ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन समारोह उत्साह और खेल भावना के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतों से पहुँची क्रिकेट टीमों के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया तथा विजयी टीमों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण स्तर पर ऐसे खेल आयोजनों से प्रतिभावान खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और मंच पाने का अवसर मिलता है। इससे न केवल खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलता है, बल्कि युवाओं में अनुशासन, टीमवर्क और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना भी विकसित होती है।
समापन कार्यक्रम में खरसिया जनपद के जनपद उपाध्यक्ष डॉ. हितेश गवेल, खरसिया के छाया विधायक महेश साहू , जिला पंचायत सदस्य बलदेव कुर्रे , जनपद सदस्य प्रतिनिधि संजय राठिय सहित ग्राम के सरपंच एवं अन्य गणमान्य ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


आयोजकों की सराहना करते हुए अतिथियों ने कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण खेल प्रतिभाओं के लिए मील का पत्थर साबित होते हैं और भविष्य में भी निरंतर ऐसे प्रयास किए जाने चाहिए।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply