नवीन पाठ्यपुस्तक आधारित 5 दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण का द्वितीय चरण सफलतापूर्वक संपन्न

नवीन पाठ्यपुस्तक आधारित 5 दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण का द्वितीय चरण सफलतापूर्वक संपन्न

प्राथमिक शिक्षा को मजबूत बनाने की दिशा में मरवाही विकासखंड में एक सकारात्मक पहल सामने आई है। कक्षा 1 से 3 तक बच्चों को बुनियादी शिक्षा प्रदान करने वाले शिक्षकों के लिए नवीन पाठ्यपुस्तक आधारित पाँच दिवसीय प्रशिक्षण का द्वितीय चरण दिनांक 01 जनवरी 2026 से 05 जनवरी 2026 तक सेजेस विद्यालय, भर्रीडांड में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला शिक्षा अधिकारी रजनीश तिवारी, प्राचार्य डाइट जे.पी. पुष्प, विकासखंड शिक्षा अधिकारी आर.एन. चन्द्रा, विकासखंड स्रोत समन्वयक अजय राय, SRG विजय साहू एवं BRG गीता नागवंशी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के सफल संचालन में प्रशिक्षण जोन प्रभारी दिनेश अग्रवाल एवं सेजेस भर्रीडांड के प्राचार्य के.एस. ठाकुर का विशेष योगदान रहा।द्वितीय चरण के प्रशिक्षण में डीना टांडिया, पंचराम कैवर्त और सूरज राय ने प्रशिक्षक के रूप में सहभागिता करते हुए शिक्षकों को नवीन पाठ्यपुस्तकों के प्रभावी उपयोग, आधुनिक शिक्षण विधियों और कक्षा-कक्ष में नवाचारों की व्यवहारिक जानकारी दी।

प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को आधार बनाकर नवीन पाठ्यपुस्तकों का निर्माण किया गया है। FLN के अंतर्गत शिक्षक संदर्शिका, अभ्यास पुस्तिका और पाठ्यपुस्तक के समन्वित उपयोग से बच्चों में कक्षा-स्तर अनुरूप दक्षता विकसित करने पर जोर दिया गया। पाठ्यपुस्तकों में बहुभाषिकता को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न भाषाओं और आकर्षक रंगीन चित्रों का संतुलित समावेश किया गया है।शिक्षकों की सुविधा के लिए दैनिक, साप्ताहिक और वार्षिक कार्ययोजना को शिक्षक संदर्शिका में स्पष्ट रूप से शामिल किया गया है। अभ्यास पुस्तिका के माध्यम से बच्चों को गतिविधि आधारित सीख देने के साथ-साथ कमजोर विद्यार्थियों के लिए उपचारात्मक शिक्षण की प्रक्रिया पर भी विशेष ध्यान दिया गया।

पाँच दिवसीय प्रशिक्षण में हिंदी, गणित, अंग्रेजी, पर्यावरण, बांसुरी, योग, कला और खेल विषयों की नवीन पाठ्यपुस्तकों पर गतिविधियों के माध्यम से विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही शिक्षकों को बाल-केंद्रित शिक्षण, FLN आधारित गतिविधियाँ और व्यावहारिक शिक्षण रणनीतियों से अवगत कराया गया।प्रशिक्षण के दौरान प्रधान पाठक दिनेश चन्द्रा द्वारा साइबर क्राइम से बचाव से जुड़ी मोबाइल सेटिंग्स की जानकारी दी गई, जिसे प्रतिभागियों ने उपयोगी और समयानुकूल बताया।

इस प्रशिक्षण में भर्रीडांड जोन के 14 संकुलों के शिक्षक शामिल हुए। प्रतिभागी शिक्षकों ने प्रशिक्षण को ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायी और शिक्षण गुणवत्ता को सुदृढ़ करने वाला बताया।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!