सक्ती शहर के प्रतिष्ठित Bandhan Bank में 6 मार्च को बेसिक बैंकिंग सेवाओं का पूर्ण रूप से शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्याम सुंदर अग्रवाल, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सक्ती, उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि श्याम सुंदर अग्रवाल ने बैंक प्रबंधन की सराहना करते हुए कहा कि बंधन बैंक के माध्यम से शहर और आसपास के क्षेत्र के लोगों को अब आधुनिक बैंकिंग सुविधाएं आसानी से उपलब्ध होंगी।
उन्होंने कहा कि बैंक के शुरू होने से ग्राहकों को अपने आवश्यक वित्तीय लेनदेन के लिए बेहतर विकल्प मिलेगा।
6 मार्च से बैंक में बेसिक बैंकिंग सेवाओं के अंतर्गत फिक्स डिपॉजिट (FD), आरडी, आरटीजीएस, NEFT, आधार सीडिंग, शासकीय योजनाओं से संबंधित बैंकिंग कार्य सहित विभिन्न सेवाओं की शुरुआत कर दी गई है। इन सेवाओं के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को अब एक ही स्थान पर कई प्रकार की बैंकिंग सुविधाएं मिल सकेंगी।
इस अवसर पर बैंक के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। साथ ही बैंक के खातेदार और शहर के गणमान्य नागरिक भी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सीटीएम विष्णु दास, डिविजनल मैनेजर प्राण वल्लभ विश्वास तथा ब्रांच मैनेजर आशीष कुमार साहू उपस्थित रहे।
बेसिक बैंकिंग सेवाओं के शुभारंभ से सक्ती शहर में बैंकिंग सुविधाओं का दायरा और मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है, जिससे आम लोगों को आर्थिक गतिविधियों में सुविधा मिलेगी।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply