तमनार पुलिस की सक्रियता और गोताखोरों की कड़ी मशक्कत ,टिपाखोल डैम से सार्थक वैष्णव का शव मिला
तमनार थाना क्षेत्र के जिंदल कॉलोनी सावित्रीनगर निवासी 17 वर्षीय सार्थक वैष्णव, जो शनिवार सुबह से लापता था, उसका शव आज टिपाखोल डैम में बरामद किया गया। सूचना के बाद पुलिस ने तत्काल सर्च ऑपरेशन शुरू किया और परिजनों के साथ आसपास के क्षेत्रों में तलाश जारी रखी।
तमनार थाना प्रभारी प्रशांत राव की सक्रियता से सर्च अभियान को लगातार आगे बढ़ाया गया।
मौके पर उपनिरीक्षक दीपिका निर्मलकर, पेट्रोलिंग स्टाफ तथा थाना कोतरा रोड की टीम भी मौजूद रही। डीएसपी अजय नागवंशी की मौजूदगी में गोताखोर टीम को बुलाकर डैम में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया गया, जिसके बाद कड़ी मशक्कत से किशोर का शव पानी से बाहर निकाला गया।
घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और क्षेत्र में शोक का माहौल बन गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगा।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply