अदाणी फाउंडेशन का समर कैंप बना बच्चों की प्रतिभा का मंच25 शासकीय विद्यालयों में सात दिवसीय शिविर, 541 बच्चों की सहभागिता, जून के प्रथम सप्ताह में अगला कैंप प्रस्तावित

अदाणी फाउंडेशन का समर कैंप बना बच्चों की प्रतिभा का मंच25 शासकीय विद्यालयों में सात दिवसीय शिविर, 541 बच्चों की सहभागिता, जून के प्रथम सप्ताह में अगला कैंप प्रस्तावित

रायगढ़, 1 मई 2026*अदाणी पावर रायगढ़ के सीएसआर विभाग, अदाणी फाउंडेशन द्वारा संचालित “प्रोजेक्ट उत्थान” के अंतर्गत 18 से 24 अप्रैल 2026 तक बड़े भंडार, सुपा एवं बुनगा संकुल क्षेत्र के 25 शासकीय विद्यालयों में सात दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया गया।

इस शिविर में 19 प्राथमिक एवं 6 माध्यमिक विद्यालयों के कुल 541 बच्चों ने सहभागिता की।समर कैंप का उद्देश्य बच्चों की रचनात्मक क्षमता, आत्मविश्वास और व्यवहारिक कौशल को बढ़ावा देना रहा।

शिविर के दौरान बच्चों के शैक्षणिक विकास को ध्यान में रखते हुए वर्ड मेकिंग, इंग्लिश डबल वर्ड, नंबर रिकॉग्निशन और स्टोरी टेलिंग जैसी गतिविधियाँ भी कराई गईं, जिनसे उनकी भाषा दक्षता, संप्रेषण क्षमता, स्मरण शक्ति और बौद्धिक विकास को प्रोत्साहन मिला।साथ ही बच्चों ने लीफ आर्ट, क्ले मॉडलिंग, कठपुतली निर्माण, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट जैसी गतिविधियों के माध्यम से अपनी कल्पनाशीलता और सृजनात्मक सोच का प्रदर्शन किया।

शिविर के दौरान 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर नारा लेखन, पेंटिंग और पर्यावरण जागरूकता से जुड़ी गतिविधियाँ आयोजित की गईं। बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति संवर्धन का संदेश दिया। साथ ही पक्षियों के संरक्षण के उद्देश्य से बच्चों ने स्वयं बर्ड फीडर भी तैयार किए।

25 अप्रैल को आयोजित मेगा समर कैंप समापन समारोह में 100 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम में कहानी वाचन, फ्रूट चाट मेकिंग सहित अन्य प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। विद्यालय प्रबंधन और अभिभावकों ने बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए इस पहल की सराहना की और इसे सीखने के साथ आनंद का अवसर बताया।

प्रोजेक्ट उत्थान” के अंतर्गत समर कैंप की अगली कड़ी में जून माह के प्रथम सप्ताह, स्कूल खुलने से पूर्व, एक और शिविर आयोजित किया जाएगा।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!