दुष्कर्म केस में आरोपी की गिरफ्तारी, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

सक्ती: दुष्कर्म का फरार आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

सक्ती। जिले में महिला से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।पुलिस के अनुसार, यह मामला थाना मालखरौदा क्षेत्र का है, जहां पीड़िता ने 21 मार्च 2026 को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायत में बताया गया कि उसका पति बाहर काम करता है और वह घर में अकेली रहती थी। इसी दौरान आरोपी शिवकुमार कुर्रे द्वारा उसे लगातार शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया जा रहा था।आरोप है कि 17 नवंबर 2025 की रात आरोपी पीड़िता के घर में घुसा और जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार हो गया था।

घेराबंदी कर किया गया गिरफ्तार मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर (IPS) के निर्देशन में टीम ने आरोपी की तलाश तेज की। सूचना मिलने पर पुलिस ने गांव अमेराडीह में घेराबंदी कर आरोपी को उसके घर से पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

महिला संबंधी गंभीर अपराध इस प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि महिला संबंधी अपराधों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण राजपूत के मार्गदर्शन में पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!