एकजुट होगा गांडा समाज, सामाजिक उत्थान के लिए फेडरेशन ने बनाई बड़ी रणनीति

एकजुट होगा गांडा समाज, सामाजिक उत्थान के लिए फेडरेशन ने बनाई बड़ी रणनीति

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ गांडा समाज (फेडरेशन) द्वारा सामुदायिक भवन सरकंडा, बिलासपुर में संभाग स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का उद्देश्य पूरे छत्तीसगढ़ में गांडा समाज को एक मंच पर लाकर सामाजिक एकता को मजबूत करना तथा समाज के शैक्षणिक, सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करना रहा।

बैठक में प्रांत संयोजक टी.आर. जगदल्ले, संरक्षक एवं पूर्व विधायक रामलाल चौहान, पूर्व अनुसूचित जाति आयोग सदस्य एवं संरक्षक पुनीतराम चौहान, प्रदेश सचिव रवि बघेल, सह संयोजक डॉ. विद्या चौहान, हेमलता चौहान, सलाहकार हरिशंकर चौहान, अनिल चौहान सहित समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि शामिल हुए।

कार्यक्रम में बिलासपुर संभाग के आठ जिलों से आए लगभग 150 पदाधिकारी एवं सामाजिक जन उपस्थित रहे। बैठक में समाज के संगठन विस्तार, युवाओं की भागीदारी, शिक्षा के क्षेत्र में जागरूकता, सामाजिक एकजुटता तथा समाज के सर्वांगीण विकास को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक का संचालन रवि बघेल ने किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में हरिशंकर चौहान (डिप्टी कमिश्नर, बिलासपुर संभाग), हेमलता चौहान (अध्यक्ष, जनपद पंचायत पुसौर), प्रमोद सागर (जिला संयोजक, बिलासपुर) एवं उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

जिलाध्यक्ष प्रमोद सागर ने बताया कि फेडरेशन का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ के गांडा समाज को एक सूत्र में बांधकर एक मजबूत संगठन तैयार करना है, जो समाज की उन्नति, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और अधिकारों के लिए प्रभावी ढंग से कार्य कर सके। उन्होंने कहा कि समाज की एकता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है और इसी उद्देश्य को लेकर प्रदेशभर में संगठन को मजबूत करने का अभियान चलाया जा रहा है।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!