तेलीकोट पंचायत के नव निर्वाचित सरपंच और पंचों का शपथ ग्रहण, शिवसेना अध्यक्ष ने दी शुभकामनाएं

तेलीकोट पंचायत के नव निर्वाचित सरपंच और पंचों का शपथ ग्रहण, शिवसेना अध्यक्ष ने दी शुभकामनाएं

खरसिया, 03 मार्च 2025। ग्राम पंचायत तेलीकोट में आज नव निर्वाचित सरपंच और पंचों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। कार्यक्रम में ग्राम के वरिष्ठ नागरिकों और गणमान्य व्यक्तियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

इस अवसर पर शिवसेना खरसिया अध्यक्ष पिंटू यादव अपने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे और नव निर्वाचित सरपंच व पंचों को पुष्पमालाएं पहनाकर बधाई और शुभकामनाएं दीं। समारोह में शिवसेना के दर्जनों कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

ग्राम विकास पर रहेगा फोकस

शपथ ग्रहण समारोह के दौरान नवनिर्वाचित सरपंच ने ग्राम के विकास, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और पारदर्शी प्रशासन की प्रतिबद्धता जताई। स्थानीय ग्रामीणों ने भी नई पंचायत से समाज कल्याण और बुनियादी सुविधाओं में सुधार की उम्मीद जताई।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!