होली और रमजान के डबल चैलेंज पर पुलिस रही हाइ अलर्ट ,सघन पेट्रोलिंग से शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ पर्व तो आपसी सौहार्द का भी दिया संदेश

खरसिया। आज होली का पवित्र त्योहार होने के कारण सभी में खासा जोश और उत्साह देखने को मिला ,लोगो ने नाच गाने के साथ दिन भर तड़के से ही होली खेलना शुरू कर दिया था । एक दूसरे को रंग लगाकर मिठाई खिला कर जोर शोर से लोगो ने त्यौहार को मनाया ।

बता दे कि आज रमजान का भी पर्व था जिस के तहत मुस्लिम समुदाय भी मस्जिदों में जुम्मा करने पहुंचे और शांतिपूर्ण भाईचारे के साथ अपना पर्व मनाया ।

इन दोनों त्यौहार में खरसिया पुलिस ने दोनों ही पक्षों के बीच शांति एवं सौहार्द बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की तो वहीं हिन्दू मुस्लिम दोनों ही समुदाय के लोगों ने आपस में एक दूसरे को बधाईयां दी । यहां ये बता दे कि मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी हिन्दू भाइयों को होली का रंग लगाकर बधाईयां दी तो हिन्दू भाइयों ने भी मुस्लिम भाइयों को उनके रमजान पर मुबारकबाद दिया।

खरसिया पुलिस की कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही दोनों धर्मों में आपस में शांतिपूर्ण आपसी सामंजस्य बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!