खरसिया में जिला स्तरीय राष्ट्रीय विज्ञान एवं गणित दिवस का आयोजन बच्चों ने मॉडल, पोस्टर और प्रश्न मंच से दिखाई प्रतिभा

खरसिया में जिला स्तरीय राष्ट्रीय विज्ञान एवं गणित दिवस का आयोजन बच्चों ने मॉडल, पोस्टर और प्रश्न मंच से दिखाई प्रतिभा

खरसिया, 28 फरवरी 2026।पीएमसी स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय, खरसिया में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस एवं राष्ट्रीय गणित दिवस का जिला स्तरीय आयोजन उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिलेभर से लगभग 100 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया और विज्ञान व गणित की विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के तेल चित्र पर पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. के. वी. राव, विकासखंड शिक्षा अधिकारी एल. एन. पटेल तथा बीआरसीसी खरसिया प्रदीप साहू की उपस्थिति में आयोजन की शुरुआत की गई।सबसे पहले एल.एन. पटेल ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के महत्व के बारे में जानकारी दी और बताया कि यह दिवस वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है।

इसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. के. वी. राव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए विज्ञान और गणित की जटिल समस्याओं को सरल तरीके से समझाया। उन्होंने बच्चों को तार्किक सोच और प्रयोगधर्मी दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में विज्ञान प्रश्न मंच, विज्ञान मेला, विज्ञान से संबंधित पोस्टर और रंगोली, तथा गणितीय मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। बच्चों ने समूहों में शानदार प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें निर्णायक मंडल द्वारा परखा गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

इस आयोजन में जिला समन्वयक कमलेश कुमार पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। साथ ही प्राचार्य नवागांव आनंद पटेल, प्राचार्य सोनबरसा डी.आर. पटेल, व्याख्याता लाभेश दर्शन, रजनी दर्शन, ज्योति नायक, ज्योति पटेल, महेंद्र राठौर, युवराज सिंह राज सहित अन्य शिक्षकों और निर्णायकों ने सक्रिय सहयोग दिया।

कार्यक्रम के समापन पर पीएम श्री विद्यालय के प्राचार्य आर्य नागवंशी ने सभी अतिथियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण और आत्मविश्वास विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

जिला समन्वयक कमलेश कुमार पटेल ने बताया कि यह आयोजन मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ प्रौद्योगिकी परिषद, रायपुर द्वारा आयोजित किया जाता है, जिसकी फंडिंग राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा की जाती है।पूरा कार्यक्रम अत्यंत सफल रहा और अंत में बच्चों के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दे रही थी हाथ में प्रमाण पत्र और दिल में नई प्रेरणा के साथ।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!