टीआई अमित तिवारी के नेतृत्व में खरसिया पुलिस की अवैध शराब पर कार्रवाई जारी, ठुसेकेला तेलीकोट रोड़ पर आरोपी से 7 लीटर महुआ शराब जब्त

टीआई अमित तिवारी के नेतृत्व में खरसिया पुलिस की अवैध शराब पर कार्रवाई जारी, ठुसेकेला तेलीकोट रोड़ पर आरोपी से 7 लीटर महुआ शराब जब्त


खरसिया रायगढ़। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन में जून माह के पहले सप्ताह से जिलेभर में अवैध शराब तस्करों पर नकेल कसने विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत खरसिया पुलिस ने बीते सप्ताह में कुल 6 मामलों में 48 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त कर 6 आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की है।

इसी क्रम में 7 जून को एएसआई उदय सिदार, प्रधान आरक्षक ममता मिंज व आरक्षक मुकेश यादव द्वारा ग्राम ठुसेकेला राजीवनगर क्षेत्र में पेट्रोलिंग और संदिग्धों की तस्दीक के दौरान एक युवक को ग्राम तेलीकोट की ओर जाते हुए पकड़ा गया, जो थैले में अवैध रूप से शराब लेकर जा रहा था। पकड़े गए युवक की पहचान मोती उरांव पिता ओमप्रकाश उरांव उम्र 39 वर्ष, निवासी ठुसेकेला राजीवनगर के रूप में हुई।

 उसके कब्जे से हाथ भट्ठी में बनी 7 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की गई। आरोपी के विरुद्ध थाना खरसिया में धारा 34(2), 59(क) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। टीआई अमित तिवारी के नेतृत्व में खरसिया पुलिस की यह कार्रवाई लगातार जारी है, जिससे क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने में सफलता मिल रही है।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक  अमित तिवारी , ASI उदय सिदार महिला प्रधान आरक्षक ममता मिंज आरक्षक मुकेश यादव शामिल रहे

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!