*सामाजिक जागृति के लिए समर्पित नाम.. राकेश नारायण*

🎂 *सामाजिक जागृति के लिए समर्पित नाम.. राकेश नारायण*
********************

*जन्म दिवस पर बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएँ*

सामाजिक विषयों एवं विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर तथ्यों सहित गहराई से कलम चलाने वाले राकेश नारायण बंजारे हमारे रायगढ़ जिले में किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। आपकी रचनाएँ विभिन्न समाचार पत्रों पर नियमित रूप से प्रकाशित होती रहती हैं। आप रक्तदान, मृत्यु पश्चात नेत्रदान व देहदान के लिए संकल्पित हैं जो आपके व्यक्तित्व को अलहदा साबित करता है। पूर्णतः मानवतावादी, जनकल्याणकारी, युवाओं को देशप्रेम के लिए प्रेरित करने वाले विचारधाराओं से समर्पित आपकी लेखनी व सामाजिक-साहित्यिक गतिविधियां निरंतर जारी है। आप क्षेत्र में सतत् सक्रिय रहकर लंबे समय से अपने सामाजिक-साहित्यिक दायित्वों का बखूबी निर्वहन कर रहे हैं।
       लेखन के क्षेत्र में तो सक्रिय हैं हीं, साथ ही साथ सामाजिक क्षेत्र में भी सतत् गतिशील हैं। आप अपने सहयोगियों को साथ लेकर बहुत से सामाजिक कार्यों की शुरुआत/पहल किए हैं जो उल्लेखनीय हैं। 07 नवंबर को छत्तीसगढ़ में विद्यार्थी दिवस मनाए जाने की शुरुआत, बुद्ध पूर्णिमा पर ‘बुद्ध समता संदेश यात्रा’, जिसमें बुद्ध के मानवतावादी संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने की पहल की गई। संविधान दिवस पर पूरे बारह घंटे संविधान को समर्पित  ‘अखंड संविधान पाठ’ का आयोजन किया गया जो क्षेत्र में अनोखा व कौतूहल का विषय था। हरेली त्योहार को पौधारोपण त्योहार के रूप में मनाए जाने की पहल जैसे अनेक कार्य हैं जिसमें आपकी नेतृत्वकारी भूमिका रही।
       ग्राम तेलीकोट में बाबा साहब डॉ. अंबेडकर की विशाल प्रतिमा की स्थापना में आपने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जब आप ग्राम तेलीकोट सतनामी समाज के अध्यक्ष थे। अध्यक्ष के रूप में आपने ग्राम में दो दिवसीय ग्राम स्वच्छता कार्यक्रम चलाया जिसमें जिला स्तर के स्वच्छता अधिकारियों का दौरा हुआ और इस आयोजन की भरपूर सराहना हुई। खरसिया क्षेत्र में सम्राट अशोक विजयादशमी, दीपदानोत्सव जैसे कार्यक्रमों की शुरुआत सहित अनेक महापुरुषों की जयंतियाँ, पुण्यतिथि कार्यक्रम के आयोजन के लिए पहल करते हुए लोगों को इस आयोजनों से जोड़ने का काम किया। कोरोनावायरस संकट में साथियों के साथ प्रत्यक्ष सेवा कार्य एवं जनजागरुकता पूर्ण लेखों के माध्यम से सतत् सक्रिय रहे।
       ग्राम तेलीकोट सतनामी समाज में प्रवक्ता व अध्यक्ष, प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज संगठन खरसिया में प्रवक्ता व संरक्षक एवं वर्तमान में जिला प्रवक्ता रायगढ़ के पद पर कार्यरत रहते हुए विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में सदैव सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। साहित्यिक क्षेत्र में काव्य कलश कला एवं साहित्य मंच खरसिया के उपाध्यक्ष पद पर विभिन्न साहित्यिक कार्यों में सतत् सक्रियता से लगे हुए हैं।


       एक लेखक के रूप में विभिन्न समाचार पत्रों पर समसामयिक मुद्दों को लेकर आपकी लेखनी सतत् गतिमान है। काव्य कलश वार्षिकांक के संपादक के रूप में एवं राष्ट्रीय हिंदी दैनिक ‘राजधानी से जनता तक’ समाचार पत्र के संपादक मंडल में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इसके अलावा सतनामी समाज की बहुप्रसारित मासिक पत्रिका ‘सतनाम संदेश’ के नियमित लेखक हैं।


     अपनी धारदार लेखनी, समाज व साहित्य सेवा के लिए वे अनेक मंचो, संस्थाओं एवं संगठनों से सम्मानित किए जा चुके हैं व सम्मान का सिलसिला जारी है।


       आपके सामाजिक साहित्यिक गतिविधियाँ सतत गतिमान रहे। पुनः जन्म दिवस की बहुत-बहुत बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं….

— प्रियंका पुरूषोत्तम गुप्ता
   अध्यक्ष/ संस्थापक
   काव्य कलश कला एवं साहित्य मंच खरसिया, जिला रायगढ़ छग.

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!