चंद्रिका प्रसाद पटेल के सेवानिवृत्त होने पर विद्यालय परिवार द्वारा  विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन

खरसिया । शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डोंगीतराई में व्याख्याता के पद पर पदस्थ रहे चंद्रिका प्रसाद पटेल के सेवानिवृत्त होने पर विद्यालय परिवार द्वारा 20 जून को उनके विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गांव के जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, संकुल केंद्र डोंगीतराई, कोड़तराई और कछार के कर्मचारियों सहित बच्चों की उपस्थिति रही।

गौरतलब है कि ग्राम जैमुरा निवासी अंचल के नामी शिक्षक चंद्रिका प्रसाद पटेल 30 अप्रैल 2025 को अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त हुए हैं। वे रायगढ़ विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डोंगीतराई में भूगोल विषय के व्याख्याता के पद पर पदस्थ थे। हायर सेकेंडरी विद्यालय शाला प्रबंध एवं विकास समिति के अध्यक्ष विजय पटेल, ग्राम पंचायत डोंगीतराई के सरपंच मनबोध चौहान,  माध्यमिक शाला के शाला विकास समिति के अध्यक्ष भोज कुमार पटेल, प्राथमिक शाला के शाला विकास समिति के अध्यक्ष हुलस सिदार की विशेष उपस्थिति में आयोजित श्री पटेल के विदाई सह सम्मान समारोह की शुरुवात अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर और दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात उपस्थित अतिथियों, शिक्षक शिक्षिकाओं और बच्चों ने श्री पटेल और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती पद्मावती पटेल का पुष्प गुच्छ भेंटकर और माल्यार्पण कर स्वागत किया। स्वागत पश्चात उद्बोधन की कड़ी में सेवानिवृत शिक्षक भोजराम डनसेना, कोड़तराई विद्यालय के लिपिक प्रवीण चतुर्वेदी, संकुल प्राचार्य आर एन सिंह, शाला प्रबंध एवं विकास समिति के अध्यक्ष विजय पटेल और सम्मान समारोह में विशेष रूप से उपस्थित चंद्रिका प्रसाद पटेल ने सुपुत्र डॉक्टर डी पी पटेल आदि ने उनके शिक्षकीय जीवन पर प्रकाश डाला। विद्यालय में कार्यरत व्याख्याता नैमिष देवांगन ने गीत के माध्यम से उनको सम्मानित किया। इसके बाद संस्था द्वारा श्री पटेल को प्रदान किए जाने वाले सम्मान पत्र का वाचन संस्था में कार्यरत व्याख्याता श्रीमती संध्या साहू ने किया। इस दौरान विद्यालय परिवार, संकुल परिवार सहित उपस्थित जनों द्वारा श्री पटेल को सम्मान स्वरूप भेंट भी दिया गया।

अंत में सेवानिवृत व्याख्याया चंद्रिका प्रसाद पटेल ने भावुक मन से संस्था में बिताए पलों को याद करते हुए अपना विचार रखा। श्री पटेल ने अपने उद्बोधन में सभी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा – शिक्षक जीवन मेरा धर्म रहा है, और समाज के प्रति मेरी जिम्मेदारी जीवनपर्यंत बनी रहेगी।

कार्यक्रम का सफल संचालन संकुल केंद्र डोंगीतराई के समन्वयक वीरेंद्र चौहान ने किया। स्वल्पाहार के साथ उक्त कार्यक्रम का समापन किया गया।

इस अवसर पर सेवानिवृत शिक्षक लखन लाल पटेल, पुरुषोत्तम प्रसाद पटेल, संतराम पटेल, शाला विकास समिति के सदस्य शत्रुघन पटेल, चंद्रशेखर पटेल, गणेश राम पटेल, घासीराम खड़िया, श्री पटेल की सुपुत्री श्रीमती मीना पटेल, दामाद डॉक्टर राजू पटेल, हायर सेकेंडरी विद्यालय से अमृत लाल साहू, राकेश कुमार पटेल, डमरूधर पटेल, भूपेंद्र कुमार पटेल, सम्मी पुरसेठ, मनोज त्रिपाठी, खेमावती गुप्ता, निर्मला पटेल, ममता उरांव, सत्या साहू, वेद प्रकाश साहू, जोहित राम पटेल, माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक नीलांबर नायक, शिक्षक चक्रधर पटेल, प्राथमिक शाला से प्रधान पाठक जयश्री दिवान, शिक्षिका प्रेमा पटेल, विनोद सिदार, प्राथमिक हरिहरपुर से मोहित पटेल प्रधान पाठक, भूषण कुमार डनसेना, पुष्पा ठाकुर, मुरालीपाली प्रधान पाठिका सरिता भगत, परसाडीपा प्रधान पाठिका वंदना अख्तरी, पंडरीपानी मिडिल स्कूल से अवध राम सिदार, सुरेंद सिदार, हुलस चौहान, मिडिल डोंगाढकेल से लीलाधर देवांगन, संकुल कछार के समन्वयक ओमप्रकाश पटेल, प्रधान पाठक प्रेमसिंह दिवान, शिक्षक तीर्थानंद पटेल, संकुल कोंडतराई के समन्वयक जनेश्वर खरे, व्याख्याता गोकुल प्रसाद नायक, कृष्ण गोपाल पटेल, शिक्षक परमेश्वर कंवर, महेंद्र प्रताप सिंह राज, अनूप कुमार टोप्पो, खगपती पटेल शिक्षक कांशीचुआ, अनिल सिंह, हितेश बिंद सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

अंत में सभी उपस्थित लोग श्री पटेल के ग्राम जैमुरा स्थित निवास स्थान तक उन्हें छोड़ने भी गए जहां पटेल परिवार ने सभी का सम्मान करते हुए सबको भोजन कराया। उनके निवास में भी परिवार द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान उनके बुजुर्ग माता पिता ने उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर अखिल भारतीय अघरिया समाज इकाई खरसिया की ओर से भी सम्मान प्रदान किया गया। अखिल भारतीय अघरिया समाज इकाई खरसिया के संरक्षक, मार्गदर्शक बालक राम पटेल, अध्यक्ष हेमन्त कुमार पटेल, केन्द्रीय प्रतिनिधि गोपाल कृष्ण नायक “देहाती”, उपाध्यक्ष नेतराम पटेल, कोषाध्यक्ष शोभेन्द्र पटेल, तथा सचिव सह मीडिया प्रभारी नरेन्द्र पटेल ने पटेल को शाल और श्रीफल भेंट कर अखिल भारतीय अघरिया समाज इकाई खरसिया के ओर से उनका सम्मान किया।

अखिल भारतीय अघरिया समाज इकाई खरसिया के पदाधिकारियों ने चंद्रिका प्रसाद पटेल को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए आग्रह किया कि वे सेवानिवृत्ति के बाद अखिल भारतीय अघरिया समाज इकाई खरसिया को अपना मार्गदर्शन देते रहें और समाज की सक्रिय भूमिका में सहभागी बनें।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!