अतंराष्ट्रीय योग दिवस चपले मंडल के अंतर्गत ग्राम मुरा में मनाया गया …
करें योग रहें निरोग …….
मुख्य रूप से जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सतबाई पटैल उपस्थित,मंडल अध्यक्ष पवन पटेल,पूर्व महामंत्री खेम साहू ,अजित पटेल ,लीलावती राठिया ,बालक राम पटेल ,सीताराम राठिया ,सुदामा देवांगन ,तीर्थनन्द पटेल इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे


भारत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से आज पूरा विश्व योग दिवस मना रहा हैं एवं योगा के महत्व को समझते हुए 21 जून को योग दिवस मनाया जाता है यह योग व्यक्ति को न केवल निरोग बनाता है बल्कि मानसिक शांति और सकारात्मक सोच भी प्रदान करता है जिसे लेकर हमारे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार योग को जन जन तक पहचाने हेतु निरंतर प्रयास का कार्य कर रही है इसे हम निरंतर दिनचर्या में शामिल करें। इस योग के महत्व को पूरे विश्व में स्वीकार किया गया है 193 देश के मौजूदगी में 177 देशों ने योग दिवस मनाये जाने का समर्थन किया जिसे लेकर प्रदेश एवं जिला के निर्देशानुसार हमारे चपले मंडल के ग्राम मुरा स्वामी आत्मानंद स्कूल में आज साथ में योगा करके बच्चों को योग दिवस की पूर्ण जानकारी एवं योग अपने जीवन के लिए बहुत ही फायदे मन है इसकी जानकारी दिया गया एवं स्कूल के प्रांगड़ में फलदार एवं छाया दार वृक्षो का रोपण किया गया जिसमें स्कूल के प्रिंसिपल एस के पटेल एवं उनके पुरे स्टाफ क्लास के सभी छात्र-छात्राओ के विशेष सहयोग से यह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए जिसमे आज जिला पंचायत सदस्य सतबाई छोटेलाल पटैल एवं उनके साथी,चपले मंडल अध्यक्ष पवन पटेल ,अजित पटेल प्रकाश,बालक पटेल, फलदेव सिदार,सीताराम राठिया,सुदामा देवांगन एवं भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओ की गरिमामई उपस्थिति में यह कार्यक्रम मनाया गया।







NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply