खरसिया के राघव अग्रवाल ने राज्य स्तरीय अबेकस चैंपियनशिप में हासिल किया पहला स्थान





खरसिया। नगर के लिए गौरव का क्षण तब आया जब खरसिया के होनहार छात्र राघव अग्रवाल ने राज्य स्तरीय अबेकस विजुअल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर न केवल नगर का नाम रोशन किया, बल्कि अपने माता-पिता व गुरुजनों को भी गर्व का अनुभव कराया।

यह प्रतियोगिता 29 जून को रायगढ़ स्थित अग्रोहा धाम में आयोजित की गई थी, जिसमें रायपुर, बिलासपुर, अंबिकापुर, बिल्हा, सरसींवा, रायगढ़ और खरसिया सहित राज्य के विभिन्न जिलों से सैकड़ों प्रतिभागी छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। इस कड़ी प्रतिस्पर्धा में खरसिया जिंदल स्कूल में कक्षा 6वीं में अध्ययनरत राघव अग्रवाल ने अपनी विशिष्ट प्रतिभा और गणनात्मक दक्षता का परिचय देते हुए पहला स्थान हासिल किया।

राघव प्रारंभ से ही एक मेधावी छात्र रहे हैं। वे खरसिया के विद्युत ठेकेदार श्री विकास अग्रवाल और श्रीमती नीतू अग्रवाल के पुत्र हैं। उनकी इस सफलता पर परिजनों, गुरुजनों, मित्रों और पूरे नगरवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी हैं।

राघव ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता और मार्गदर्शक शिक्षक रामकुमार होटा को दिया है। यह उपलब्धि न केवल राघव के लिए, बल्कि पूरे खरसिया नगर के लिए एक प्रेरणा है।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!