हरियाली की ओर खरसिया की बड़ी पहल: 81 पंचायतों में हुआ वृक्षारोपण
रायगढ़ जिले के खरसिया विकासखण्ड में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायक और सतत अभियान चलाया जा रहा है। दिनांक 18 जून 2025 से लेकर आज दिनांक तक लगातार वृक्षारोपण किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र में हरियाली और जागरूकता दोनों बढ़ रही है।
इस अभियान के अंतर्गत 81 ग्राम पंचायतों में प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूल परिसरों में लगभग 4000 पौधे लगाए गए। इस महाअभियान में सरपंच, पंच, जनप्रतिनिधि, सचिव, ग्राम रोजगार सहायक सहित ग्रामीण जन भागीदार बने।
पौधों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, सभी को ट्री गार्ड लगाने की सलाह दी गई है, ताकि इन नवांकुरों की सही देखभाल हो सके।
इसी क्रम में, प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत जिन हितग्राहियों के आवास प्रगतिरत या पूर्ण हो चुके हैं, उनके परिसर में भी लगभग 4500 पौधे रोपे गए, जिनकी संख्या करीब 2500 आवासों में फैली हुई है। संबंधित लाभार्थियों को भी पौधों के संरक्षण के लिए ट्री गार्ड लगाने हेतु समझाया गया।
साथ ही खरसिया के 19 अमृत सर तालाबों में भी वृक्षारोपण कार्य संपन्न हुआ, जिससे जल-संरक्षण, सौंदर्यीकरण एवं पर्यावरणीय संतुलन को मजबूती मिली।
इस अवसर पर मुख्य रूप से मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत खरसिया पवन पटेल, मनरेगा कार्यक्रम अधिकारी अमित मांझी, विकासखंड समन्वयक पद्मालोचन सिदार, अन्य अधिकारी-कर्मचारी तथा जनप्रतिनिधिगण मौजूद रहे।
यह वृक्षारोपण महाअभियान न केवल हरियाली का प्रतीक है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को एक स्वच्छ और सुंदर वातावरण देने का संकल्प भी है।
“हर दिन एक पौधा, हर गांव एक बग़ीचा” – खरसिया की धरती पर हरियाली का सपना आकार ले रहा है।























NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply