आपातकाल दिवस, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती एवं वृक्षारोपण का संयुक्त कार्यक्रम सम्पन्न


आपातकाल दिवस, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती एवं वृक्षारोपण का संयुक्त कार्यक्रम सम्पन्न

बड़े देवगांव की सरपंच भाजपा में शामिल, ग्रामीण विकास को लेकर की गईं बड़ी घोषणाएं

खरसिया विधानसभा के महका मंडल अंतर्गत ग्राम बड़े देवगांव में 1 जुलाई को एक भव्य संयुक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन आपातकाल दिवस, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती और वृक्षारोपण कार्यक्रम के रूप में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में भारी बारिश के बावजूद कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में विभिन्न विषयों पर वक्ताओं ने विचार रखे:

आपातकाल दिवस पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रविंद्र गवेल ने संबोधित किया।

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन और विचारों पर ओबीसी मोर्चा के जिला मंत्री श्री सनत नायक ने प्रकाश डाला।

वृक्षारोपण के महत्व पर जिला मंत्र  महेश साहू ने जानकारी दी।

“मोदी जी के 11 साल बेमिसाल” विषय पर नगर पालिका अध्यक्ष  कमल गर्ग और जिला पंचायत सदस्य बलदेव कुर्रे ने विस्तार से बात की।


कार्यक्रम में भाग लेने वालों में मंडल अध्यक्ष डॉ. हितेश गवेल, महामंत्री श्रीमती लक्ष्मी देवी साहू और ओमप्रकाश राठौर, कोषाध्यक्ष शिव चरण महिष, वरिष्ठ नेता मनोज राठौर, जनपद पंचायत सभापति प्रतिनिधि लक्ष्मी पटेल, पंकज महिपाल, नोवल किशोर कनेर, संजय गवेल, गुलाब गवेल, जयप्रकाश डनसेना सहित क्षेत्र के अनेक प्रमुख कार्यकर्ता शामिल रहे।

सरपंच ने थामा भाजपा का दामन
कार्यक्रम की विशेष उपलब्धि यह रही कि ग्राम बड़े देवगांव की सरपंच श्रीमती संध्या मिरी, सरपंच प्रतिनिधि श्री रोहित मिरी सहित कई स्थानीय कार्यकर्ताओं ने भाजपा की रीति-नीति से प्रभावित होकर पार्टी में प्रवेश किया और सेवा व विकास के लिए प्रतिबद्धता जताई।

विकास की घोषणाएं बनीं आकर्षण का केंद्र
कार्यक्रम के अंत में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री रविंद्र गवेल ने नवप्रवेशी सरपंच के आग्रह पर ग्राम में सामुदायिक भवन, सीसी रोड और नाली निर्माण की स्वीकृति देने की घोषणा की। इस घोषणा से ग्रामवासियों में उत्साह का माहौल बना और लोगों ने इसे विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

कार्यकर्ताओं को धन्यवाद
कार्यक्रम की सफलता में सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग को सराहा गया। महका मंडल की ओर से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से योगदान देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया गया।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!