बारिश से जन जीवन बेहाल, नगरपालिका अध्यक्ष निकले निरीक्षण पर


📰 बारिश से जन जीवन बेहाल, नगरपालिका अध्यक्ष निकले निरीक्षण पर


रिपोर्ट – पूजा जायसवाल, NKB National News, खरसिया

खरसिया में लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। शहर की गलियों, मुख्य सड़कों और मोहल्लों में पानी भर जाने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई घरों में पानी घुस गया है, नालियां उफान पर हैं और आमजन घरों में कैद होकर रह गए हैं।

जनता की लगातार शिकायतों के बाद, खरसिया नगरपालिका अध्यक्ष स्वयं शहर का निरीक्षण करने के लिए निकले। उन्होंने जलभराव वाले इलाकों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को स्थिति सुधारने के निर्देश दिए।

हालांकि जनता का सवाल अब यही है — क्या नगरपालिका केवल निरीक्षण तक सीमित रहेगी या हालात सुधारने के लिए ठोस कदम भी उठाए जाएंगे?
लोगों को उम्मीद है कि ये निरीक्षण केवल दिखावा नहीं, बल्कि कार्यवाही की शुरुआत बनेगा।

अब देखना ये होगा कि जनता की उम्मीदों पर नगर सरकार कितनी खरी उतरती है फिलहाल नगर सरकार राहत कार्यों में लगी हुई है और स्थिति को बेहतर करने का प्रयास कर रही है

NKB National News की यह रिपोर्ट जनता की आवाज को उनके प्रतिनिधियों तक पहुंचाने का एक प्रयास है।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!