NH-49 पर भारी बारिश से जाम, खरसिया पुलिस की अपील – “फिलहाल सफर से बचें, स्थिति खतरे से खाली नहीं”
खरसिया-रायगढ़ मुख्य मार्ग (NH-49) पर लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। सड़क पर जलभराव के कारण लंबा ट्रैफिक जाम लगा हुआ है, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए खरसिया पुलिस ने आमजन से एक जरूरी अपील की है –
> “कोई भी परिवार या व्यक्ति जब तक अति आवश्यक न हो, तब तक NH-49 मार्ग पर यात्रा न करे।”
पुलिस का कहना है कि जाम की स्थिति बेहद भयावह है, बारिश के कारण फिसलन और जलजमाव से दुर्घटनाओं का खतरा भी बना हुआ है।
खरसिया पुलिस द्वारा मौके पर ट्रैफिक को नियंत्रित करने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन बारिश थमने तक स्थायी समाधान संभव नहीं है।
पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि वे धैर्य रखें, प्रशासनिक टीम हालात पर नजर बनाए हुए है और जल्द से जल्द सामान्य स्थिति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।

📣 नोट –
> • कृपया वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।
• बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे इस मार्ग पर फिलहाल न निकलें।
• प्रशासन द्वारा जारी अपडेट्स का पालन करें।



NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply