“हेल्पिंग हैंड्स क्लब ने उठाई आवाज़ – NH-49 जलभराव से बने हालात पर मांगा प्रशासन से त्वरित समाधान”

️ NH 49 पर जलभराव से आपातकाल स्थिति, मेडिकल इमरजेंसी में मरीजों को हो रही भारी परेशानी
✍️ रिपोर्ट: Pooja Jaiswal | NKB National News | स्थान: खरसिया

खरसिया, 3 जुलाई 2025 —
लगातार हो रही भारी बारिश ने NH 49 पर स्थित कुनकुनी क्षेत्र को मानो ठप कर दिया है। सड़क पर भरे जलभराव ने ना केवल आमजन की दैनिक आवाजाही को बाधित किया है, बल्कि आपातकालीन स्थितियों में विशेषकर मेडिकल इमरजेंसी के समय यह रास्ता जानलेवा साबित हो सकता है।

स्थानीय समाजसेवी एवं हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के संरक्षक बंटी सोनी ने इस गंभीर परिस्थिति पर गहरी चिंता जताते हुए कहा,

> “अगर इस जलभराव की समस्या का जल्द समाधान नहीं किया गया, तो ज़रा सी देर किसी की जान पर भारी पड़ सकती है। रायगढ़ जैसे बड़े अस्पतालों तक पहुंचने के लिए यह NH-49 जीवनरेखा है, लेकिन फिलहाल यह ठहर चुका है।”

इस संबंध में हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन द्वारा रायगढ़ कलेक्टर को एक लिखित आवेदन सौंपकर अपील की गई है कि NH 49 में जल निकासी की त्वरित और स्थायी व्यवस्था की जाए, ताकि भविष्य में फिर ऐसी परिस्थिति उत्पन्न न हो।

खरसिया में नगर सरकार एक्टिव मोड में

इसी बीच खरसिया नगर के भीतर भी कई इलाकों में भारी जलभराव की स्थिति उत्पन्न हुई, लेकिन स्थानीय प्रशासन ने त्वरित निर्णय लेकर बड़ा राहत कार्य किया। नगरपालिका अध्यक्ष कमल गर्ग, उपाध्यक्ष बंटी सोनी, पार्षद अरुण चौधरी सहित अन्य जनप्रतिनिधि और सफाई अमला सुबह से ही फील्ड में डटे रहे। भारी बारिश के बीच खुद मोर्चा संभालते हुए उन्होंने सफाई व जल निकासी अभियान को तेज़ी से चलवाया, जिससे शहर में पानी की स्थिति लगभग सामान्य हो गई है।

जनप्रतिनिधियों की तत्परता और फील्ड में सक्रियता का यह उदाहरण दिखाता है कि सही नेतृत्व और तेज़ फैसलों से हालात पर काबू पाया जा सकता है।

NKB National News जनता से अपील करता है कि बारिश के इस मौसम में अनावश्यक यात्रा से बचें, प्रशासन को सहयोग दें और किसी भी इमरजेंसी में तुरंत मदद मांगें।

जल ही जीवन है, लेकिन जब वही जल राह का रोड़ा बन जाए, तो चेतना ज़रूरी है।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!