📍भूपदेवपुर: नवोदय विद्यालय पहुंचे अधिकारी, छात्रों को किया प्रेरित, जानी समस्याएं
खरसिया, 10 जुलाई:
खरसिया के भूपदेवपुर स्थित प्रधानमंत्री श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, जहाँ 513 विद्यार्थी शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं, वहां आज विशेष निरीक्षण व संवाद का आयोजन हुआ।
इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी प्रवीण तिवारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी पवन पटेल, जनपद उपाध्यक्ष डॉक्टर हितेश गवेल चपले मंडल अध्यक्ष पवन पटेल, संदीप पटेल समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी विद्यालय पहुंचे और उन्होंने स्कूल के वातावरण, व्यवस्थाओं व विद्यार्थियों के साथ प्रत्यक्ष संवाद किया।
अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और विद्यालय के स्टाफ से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान हेतु आश्वासन भी दिया। इस दौरान अधिकारियों ने बच्चों को करियर संबंधी महत्वपूर्ण मार्गदर्शन भी दिया, जिससे विद्यार्थियों में उत्साह और आत्मविश्वास देखने को मिला।
विद्यालय परिवार द्वारा इस पहल का हृदय से स्वागत किया गया और उम्मीद जताई गई कि इस प्रकार की सकारात्मक पहल आगे भी जारी रहेगी।






NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply