गुरु पूर्णिमा पर धर्मदासीय आचार्यगद्दी में हुआ आशीर्वाद समारोह, सांसद राधेश्याम राठिया सहित अनेक गणमान्य रहे उपस्थित




गुरु पूर्णिमा पर धर्मदासीय आचार्यगद्दी में हुआ आशीर्वाद समारोह, सांसद राधेश्याम राठिया सहित अनेक गणमान्य रहे उपस्थित

खरसिया, 10 जुलाई 2025 |
गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर खरसिया स्थित धर्मदासीय आचार्यगद्दी श्री कबीर-धर्म स्थान में भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस शुभ अवसर पर रायगढ़ लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया जी ने धर्माधिकारी साहिब जी से आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त कर अपने विचार प्रकट किए।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र के अनेक सम्माननीय चेहरे भी शामिल हुए।


पूर्व जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, जिला मंत्री महेश साहू, नगर पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग,नगर पालिका उपाध्यक्ष अवध नारायण सोनी, नगर मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा, पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष सतीश अग्रवाल, गिरधारी गबेल , महामंत्री आनंद अग्रवाल  एवं मनीष रावलानी , पार्षद श्रीमती जोगेश्वरी गिरधारी गबेल , दीपक अग्रवाल , साहिल शर्मा (चीनू) , प्रेम ठाकुर , सौरभ अग्रवाल  सहित अनेक कार्यकर्तागण की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस आध्यात्मिक संगम में श्रद्धालुओं ने संत कबीर साहेब जी के उपदेशों को आत्मसात करते हुए, गुरु के प्रति आभार व्यक्त किया। धर्मदासीय गद्दी पर गुरु-शिष्य परंपरा की अमर ज्योति को प्रज्वलित करते हुए यह आयोजन आध्यात्मिक एकता और सामाजिक समरसता का प्रतीक बन गया।


NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!