खरसिया पुलिस की सख्त कार्यवाही: नाबालिग चालकों व स्पीड बाइकर्स पर कसा शिकंजा, अमित तिवारी ने कहा – यातायात नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं

खरसिया पुलिस की सख्त कार्यवाही: नाबालिग चालकों व स्पीड बाइकर्स पर कसा शिकंजा, यातायात नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं

खरसिया, 29 जुलाई 2025 – क्षेत्र में बढ़ते सड़क हादसों और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी को देखते हुए खरसिया चौकी पुलिस ने कमान संभालते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। एसडीओपी प्रभात पटेल के मार्गदर्शन और चौकी प्रभारी इंस्पेक्टर अमित तिवारी के नेतृत्व में यह सख्त कार्यवाही की गई, जिसमें तीन सवारी, स्पीड बाइकर्स और नाबालिग चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

पुलिस टीम ने न सिर्फ चालान काटे, बल्कि अभिभावकों और चालकों को मौके पर ही यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया। नाबालिगों द्वारा वाहन चलाना एक गंभीर अपराध है, जिसे खरसिया पुलिस ने गंभीरता से लिया है। वहीं तेज रफ्तार बाइकर्स और ट्रिपल सवारी करने वालों पर भी सख्ती से निपटा गया।

टीआई अमित तिवारी, जिन्होंने हाल ही में खरसिया चौकी का कार्यभार संभाला है, अपने कड़क लेकिन न्यायप्रिय रवैये के लिए क्षेत्र में सराहे जा रहे हैं। कुछ ही महीनों में उनके नेतृत्व में पुलिस की सक्रियता और अनुशासन की मिसाल सामने आ रही है। उनकी सख्त निगरानी और त्वरित कार्रवाई से जनता में भरोसा और असामाजिक तत्वों में डर दोनों देखने को मिल रहा है।

टीआई अमित तिवारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि—
यातायात नियमों का उल्लंघन न सिर्फ कानून तोड़ना है, बल्कि खुद की और दूसरों की जान को जोखिम में डालना है। नाबालिग चालकों को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कानून का पालन सभी को करना होगा, चाहे वह कोई भी हो।

खरसिया पुलिस की इस तत्परता और सजगता की चारों ओर प्रशंसा हो रही है। अभिभावकों से भी अपील की गई है कि वे अपने बच्चों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी दें और बिना लाइसेंस के उन्हें वाहन न चलाने दें।

पुलिस द्वारा की गई इस कार्यवाही में:

तीन सवारी चलाने वाले वाहनों को रोका गया

तेज़ रफ्तार से बाइक चलाने वाले स्पीड बाइकर्स को चेतावनी दी गई और चालानी कार्रवाई की गई

सबसे अहम, नाबालिग वाहन चालकों पर विशेष रूप से ध्यान केंद्रित करते हुए उनके खिलाफ सख्त कदम उठाए गए।

खरसिया की जनता अब खुद कह रही है –
अब सड़क पर दिख रही है व्यवस्था, क्योंकि अमित तिवारी जैसे ईमानदार और सख्त अफसर हैं तैनात!”


NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!